aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb254 4

आईपीएल के इतिहास में सबसे स्धिक बार कप लेने वाली टीम है मुकेश अम्बानी के पत्नी नीता अम्बानी की मुंबई इंडियन्स हर साल की तरह इस साल भी एक नई टीम के साथ चाहेगी कप जीतना बता दे कि इस टीम के पास युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का बहुत अच्छा तालमेल है। जहां इस साल टीम में जोफरा आर्चर मौजूद नहीं रहेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों से टीम को बहुत उम्मीदें होंगी। वहीं टीम को अपने युवा खिलाड़ियों से भी उम्मीदें होगी।

मुंबई इंडियंस की टीम अगर इन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतरती है तो आईपीएल 2022 का खिताब के दावेदार के तौर पर उभर सकती है

  1. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर टीम का नेतृत्व करंगें वह अब भारत के भी पूर्णकालिक कप्तान है। वे एक बार फिर टीम को खिताब जिताने का दमखम रखते है। वह टीम के सलामी बल्लेबाज होंगे।

  1. ईशान किशन

ईशान किशन पर इस बार नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगी। मुंबई को उम्मीद होगी कि वह अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे और स्टार खिलाड़ी के तौर पर उभरेंगे और टीम को एक और खिताब

  1. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव हाल में शानदार फॉर्म में हैं और मुंबई स्थित फ्रेंचाइजी को खुशी होगी कि उन्होंने स्थानीय खिलाड़ी को बनाए रखने का फैसला किया। अपने मौजूदा फॉर्म के साथ, 31 वर्षीय इस बार मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने के लिए अहम खिलाड़ी होंगे।

  1. तिलक वर्मा

युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा इस सीजन में ब्रेक-आउट सितारों में से एक होने की क्षमता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम को देखते हुए रोहित शर्मा किस तरह से युवा खिलाड़ी के साथ प्रयोग करते है।

  1. टिम डेविड

हार्दिक पांड्या को रिटेन न करना मुंबई को काफी खला होगा। पर टिम डेविड के रूप में उन्हें ऑलराउंडर के लिए एक आदर्श प्रतिस्थापन मिला है। डेविड इस अभियान में मुम्बई के अहम खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं।

  1. कीरोन पोलार्ड

बहुत लंबे समय से मुम्बई टीम का हिस्सा ये अनुभवी खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे। वह अपनी बड़ी हिट्स के लिए जाने जाते है। टीम को उनके फॉर्म में वापिस आने का इंतेजार होगा।

  1. डेनियल सैम्स

बेहतरीन क्षेत्ररक्षक, जो बिग बैश लीग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आये है। डेनियल सैम्स उन युवाओं में से एक है जिन पर मुंबई इंडियंस भरोसा जता सकती है। वह आक्रमक बल्लेबाजी करते है साथ ही अच्छी गेंदबाजी भी।

  1. जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस और भारत के प्रसिद्ध गेंदबाजों में से एक, बुमराह आईपीएल में भी अपने हालिया अच्छे प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। हाल में वह भारतीय टीम के उपकप्तान भी बनाये गए। उनके ऊपर काफी जिम्मेदारी होगी।

  1. मयंक मारकंडे

इस युवा खिलाड़ी ने अब तक 18 आईपीएल मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं। 2018 में मुम्बई के लिए पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी ने फिर टीम में शामिल किया है। ये स्पिन गेंदबाज कमाल कर सकता हैं।

  1. जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट को मुम्बई आईपीएल में जसप्रीत बुमराह और टाइमल मिल्स के बाद इस सीजन में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में शामिल कर सकते है। उन्होंने 86 आईपीएल में 85 विकेट हासिल किए है। उनके पास काफी अनुभव है।

  1. टायमल मिल्स

जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में टायमल मिल्स निस्संदेह मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण कड़ी होंगे।आर्चर की वापसी तक, बुमराह के साथ मिल्स की जोड़ी कमाल करती नजर आ सकती है। मिल्स अपनी तेज गति के लिए जाने जाते है।

मुम्बई इंडियंस प्लेइंग इलेवन :

  1. रोहित शर्मा
  2. ईशान किशन
  3. सूर्यकुमार यादव
  4. तिलक वर्मा
  5. टिम डेविड
  6. कीरोन पोलार्ड
  7. डेनियल सैम्स
  8. जसप्रीत बुमराह
  9. मयंक मारकंडे
  10. जयदेव उनादकट
  11. टायमल मिल्स

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...