भारत में कोरोना संक्रमण का प्रकोप हर दिन बढ़ रहा है। बीते हफ्ते से भारत में हर दिन 3 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जोकि आने वाले दिनों में बढ़ने का दावा किया जा रहा है।

भारत में कोरोना संक्रमण की बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए दुनिया के कई देशों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं। वहीं भारत के भी कई सेलिब्रिटीज कोरोना पीड़ितों की जान बचाने के लिए बड़ी तादाद में आर्थिक मदद कर रहे हैं।

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

अब फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी लोगों से इस महामारी के दौरान आगे आकर मदद करने की अपील कर डाली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है।

जिसे शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि भारत मेरा घर है और भारत इस वक्त बुरी तरह से कोविड-19 से प्रभावित हुआ है। देश को सभी की मदद की जरूरत है।

हर जगह बीमारी है और यह बीमारी बड़े पैमाने पर फैल रही है। भारी तादाद में लोग दम तोड़ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वह और उनके पति ने पहले से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। हम सब ने यह देख लिया है कि दुनिया भर के देशों में यह खतरनाक संक्रमण कहां तक फैल चुका है। हमारे बीच भले ही एक महासागर का फर्क है।

लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि जब तक हर शख्स सुरक्षित नहीं हो जाता। तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। हमें इस संक्रमण को हराने की जरूरत है। जिसे करने के लिए हमें सबकी मदद चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि इस वक्त हमें एक दूसरे की मदद करने की जरूरत क्यों है। उनका कहना है कि भारत के अस्पतालों में बेड की कमी आ चुकी है।

मरीजों को लाने और ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं है। अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटीलेटर से की भारी किल्लत हो चुकी है। जिसके चलते लोग मर रहे हैं और शवदाह ग्रहों में भी भारी भीड़ हो रही है।

इसलिए इस महामारी में हमें एक वैश्विक समुदाय के रूप में मदद के लिए आगे आना होगा।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...