aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb253 35

दरअसल हाल ही में कुछ दिन पहले एक अजीबो गरीब मामला सुनने को आया है | मामला जानकर आज आपको भी यह एहसास हो जाएगा की आज भी इंसानियत ज़िंदा है | हाजीपुर से आई एक लड़की की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहां अपनो ने जब उसे ठोकर खाने के लिए छोड़ दिया तो गैरो ने ना सिर्फ उसे अपनाया बल्कि धूमधाम से उसकी शादी भी करवा दी. आईये जानते है इस पुरे मामले को विस्तार से हाजीपुर के दिग्घी गांव से एक ऐसी ही कहानी सामने आयी है जो बतलाती है कि दुनिया मे इंसानियत आज भी जिंदा है |

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

दरअसल 5 जनवरी को एक लड़की भटकते-भटकते दिग्घी गांव पहुंची जहां अपने पेट की आग बुझाने के लिए यह लड़की लोगों के घर-घर जाकर रोटी मांग रही थी तभी एक महिला की नजर इस लड़की पर पड़ी जिसने गुड़िया नाम की इस लड़की को ना सिर्फ पेट भर खाना खिलाया बल्कि अपने घर में रहने की जगह भी दी | और अपने घर में उसे रहने को भी दिया और खाने को भी |

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

इस बात का शोर पुरे पंचायत में हो गया की एक अनजान लड़की को यह महिला ने अपने घर में शरण दी है | जिसके बाद से कुछ लोग अलग-अलग अफवाह उड़ाने लगे कुछ ;लोग तो लड़की को बेचने तक की प्लान तक भी बनाने लगे जिसकी भनक उस महिला को लगी जिसने गुड़िया को अपने घर मे रखा था |

Also read: बिहार में तपती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज होगी मुसलाधार बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिये…

महिला ने इस बात की जानकारी दिग्घी पूर्वी पंचायत की मुखिया आशा देवी के पुत्र को दी. ग्रामीण स्तर पर लोगो से बात कर मुखिया पुत्र ने सोनपुर के रहनेवाले अलख कुमार से शादी करने का निर्णय लिया और पूरे समाज ने मिलकर कोलकाता में चालक का काम करनेवाले अलख और उसके परिवार को शादी के लिए तैयार कर धूमधाम से गुड़िया का शादी कर दिया |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...