aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb256 13

बिहार में दिन पर दिन ठंडा घटने नाम नहीं ले रहा है | बता दे की बिहार में गुरुवार को अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से राजधानी समेत पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में कोल्ड डे रहा। पछिया हवा चलने से ठंड जोर पकड़ लेती है | धुप खिली रहती है मगर पछुआ हवा चलती है जिसके वजह से सर्दी लगती है लोगों को अनुमान है की अगले दो से तीन दिनों में ठीक हो जायेगी मौसम |

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

वहीँ अगर हम पिछले शुक्रवार और शनिवार को भी इन जिलों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा। अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को पूसा सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री गिरकर 7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री गिरकर 9 डिग्री दर्ज किया गया।

Also read: बिहार में तपती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज होगी मुसलाधार बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिये…

राजधानी पटना में अधिक दिख रहा ठंड का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना का न्यूनतम पारा 4 डिग्री तक गिर गया है। अब यह 9 डिग्री पहुंच गया है। 24 घंटे में पटना समेत 18 जिलाें का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे दर्ज किया। इनमें गोपालगंज का न्यूनतम पारा 7.4, नवादा का 7.7, औरंगाबाद का 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। भागलपुर का 10.6 तथा सहरसा का 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

अगले तीन दिनों तक ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनाें में न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा। गुरुवार काे सूबे में पूसा सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के 18 जिलाें का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री या इसके नीचे पहुच गया इस कारण ठंड का प्रभाव तेज हो गया है। सर्द हवा चलने और तेज धूप नहीं निकलने की वजह से पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिलाें का अधिकतम पारा भी कम हो गया है। पटना का अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है, अब यह गिरकर 18.6 पहुंच गया है।

आधा से अधिक जिलों में न्यूनतम पारा 9 के निचे

ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज की वजह से पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे दर्ज किया गया। इनमें गोपालगंज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री गिरकर 7.4, नवादा का 6.3 डिग्री लुढ़ककर 7.7, औरंगाबाद का 4 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं सहरसा और भागलपुर का न्यूनतम पारा 10 से अधिक रहा। इनमें भागलपुर का 4 डिग्री गिरकर 10.6 तथा सहरसा का 1.6 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे रहा। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम पारा खगड़िया में 6.9 डिग्री गिरा और 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...