AddText 04 26 12.43.51

पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का अनोखा मामला सामने आया है। मामला भागलपुर के सुल्तानगंज का है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर दी। शादी के बाद महिला को किसी और से प्यार हो गया। प्यार का जुनून ऐसा चढ़ा की उसने अपने पति के साथ ही बेवफाई पर उतर आई।

Also read: स्पेशल ट्रेन की तोहफा बेगुसराय, बरौनी, सहरसा, खगड़िया एवं छपरा समेत इन जगहों के लोगों को मिलेगी कन्फर्म सीट, जान लीजिये समय सारणी

पति ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी महिला अपनी आदतों से बाज नहीं आई। फिर क्या था कलेजे पर पत्थर रखकर पति ने प्रेमी के साथ उसकी शादी करवा दी। दोनों के शादी में शामिल भी हुआ और दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हुए पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

Also read: बिहार के लोगों को मिलने वाली है भीषण गर्मी से छुटकारा इन जिला में होगी बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट…

उत्तम मंडल और सपना के दो बेटे है जिनकी उम्र पांच और तीन साल है। शादी से पहले एक बात तय की गयी कि दोनों बच्चे अपने पिता उत्तम मंडल के पास रहेंगे जिस पर उनकी पत्नी सपना ने भी हामी भर दी। 

Also read: बिहारवासियों को मिला बड़ी सौगात बिहार ने बनने जा रही २ बड़े हवाईअड्डे, मिला मंजूरी!

गौरतलब है कि खगड़िया की रहने वाली सपना की शादी सात साल पहले भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ दिनों के बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना प्यार करने लगी। इस बात की जानकारी जब पति उत्तम मंडल को हुई तब उन्होंंने सपना को काफी समझाया लेकिन वह उनकी बात समझने को तैयार नहीं हुई। 

Also read: राजधानी पटना से रतलाम और सूरत के लिए आरा, बक्सर, डीडीयू के रास्ते चलाई जायेगी स्पेशल ट्रेन, जान लीजिये टाइम टेबल…

दोनों के बीच इस बात को लेकर हमेशा विवाद हुआ करता था। दो बच्चों की मां सपना को उसके परिजन भी समझाकर थक चुके थे। प्रेमी के साथ सपना का प्यार दिन पर दिन बढ़ता चला गया। सपना अपने प्रेमी के साथ रहने की बात करने लगी।

उसके परिजनों ने भी उसे काफी समझाया लेकिन वह इसका विरोध करती रही। जिसके बाद पति ने दिल पर पत्थर रखकर पत्नी की शादी प्रेमी से करने का फैसला लिया। सपना के रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी करा दी गयी।

दोनों की शादी परिजनों और पति की उपस्थिति में सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर में कराई गयी। इस शादी में सपना के मायके वाले भी शामिल हुए। इलाके के लोगों को जब इस अनोखी शादी की जानकारी हुई वे भी मंदिर में पहुंच गये। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पति के सामने पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए यही नहीं पति ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...