बिहार में पथ निर्माण विभाग नए वित्तीय वर्ष में 4410.00 करोड़ खर्च कर 100 नये बाइपास का निर्माण करने जा रहा है. आने वाले 2 वर्षों में 100 से अधिक बाईपास विभिन्न शहरों में बनाये जायेंगे. सुलभ संपर्क योजना के जरिए शहरी क्षेत्र में जो बाईपास बनेंगे, वह कम से कम 7 मीटर चौड़े होंगे, जिससे के आवागमन में सहूलियत मिल सके. पथ निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाईपास के लिए यदि जगह नहीं मिलती है, तो एलिवेटेड सड़क का कार्य कराया जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट की माने तो 120 नये बाईपास का निर्माण किया जाएगा. इनमें सबसे अधिक बेगूसराय में 11 बाईपास का निर्माण होगा. इसकी कुल लंबाई 20.10 किलोमीटर होगी, जबकि सबसे अधिक लंबे बाईपास कैमूर में बनेगा है. कैमूर में मात्र छह बाईपास ही बनेंगे पर इसकी कुल लंबाई 52 किलोमीटर होगी. खर्च के हिसाब से देखें तो कटिहार में 33 किलोमीटर लंबे मात्र चार बाईपास बनेंगे पर इसके निर्माण पर 419 करोड़ खर्च होंगे, जो सबसे अधिक है. बिहार का इकलौता जिला लखीसराय है, जहां एक भी बाईपास निर्माण की योजना नहीं है. लखीसराय में नए बाईपास का उद्घाटन हो चुका है.
आपको बता दे की बिहार सरकार के निर्देश के अनुसार अगर किसी जिले में किसी भी विभाग की सड़क नहीं है तो वहां ग्रीनफील्ड यानी नई सड़क बनाकर बाईपास का निर्माण किया जाएगा. अगर नई सड़क के निर्माण में भी बाधा आए तो मौजूदा सड़क पर ही एलिवेटेड रोड बनाकर बाईपास के रूप में उसका उपयोग किया जाएगा.
बेगूसराय में सबसे अधिक, कैमूर में सबसे लंबा बनेगा बाइपास
- जिला कुल लंबाई लागत राशि
- अरवल 4 12.68 33.78
- बक्सर 4 19.65 150.33
- भागलपुर 4 49.05 173
- भोजपुर 6 34.63 193
- कैमूर 6 52.58 142
- बेगूसराय 11 20.10 134
- पूर्वी चम्पारण 3 25.80 340
- वैशाली 5 34.65 91.40
- कटिहार 4 33.16 419
- मधेपुरा 4 13.75 53
- खगड़िया 3 8.10 19.50
- पूर्णिया 5 32.55 106.26
- शिवहर 2 8.67 45
- रोहतास 5 13.10 104
- बांका 1 13.20 40
- नवादा 1 11 127.15
- जमुई 1 3.40 20.31
- सीतामढ़ी 2 7.25 136.50
- मुजफ्फरपुर 1 21.10 345
- गोपालगंज 5 13.70 43.70
- समस्तीपुर 3 26.31 107.80
- सारण 5 37.20 491.12
- सहरसा 4 15.20 20.30
- औरंगाबाद 3 15 46.18
- दरभंगा 3 24.70 73.50
- गया 3 24.55 53.84
- पटना 3 7.50 25
- नालंदा 4 15.23 80
- किशनगंज 1 3 9
- अररिया 1 5 29
- जहानाबाद 1 1.80 50
- मधुबनी 4 47.10 150
- मुंगेर 2 18.10 66
- शेखपुरा 1 7.40 22
- सुपौल 1 10.20 47.39
- प. चम्पारण 2 2.70 85
- सीवान 2 19.42 81
- लखीसराय 0 0 0