aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 46

बिहार में ठंड अपना पूरा जलवा दिखा रही है | बता दे की मकरसक्रांति आते ही ठंड भी थोड़ी बढ़ गयी है | दिन में धुप होती है लेकिन तेज हवा की वजह से ठंड पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है | ठंड में बढ़ोतरी जारी है। विशेषकर न्यूनतम तापमान में गिरावट से कनकनी बढ़ी है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता काफी कम होने की वजह से सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। दिन में भी धुंध की स्थिति कई जगहों पर बनी रही।

अगर हम पुरे बिहार की बात करें तो पूर्णिया में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। वहीँ पश्चिमी चंपारण में दो डिग्री, गोपालगंज में 1.7 डिग्री, सीवान में एक डिग्री, औरंगाबाद में 2.2 डिग्री, नवादा में 0.8 डिग्री, बांका में 2.1 डिग्री, सबौर में 1.5 डिग्री, खगड़िया में 1.7 डिग्री, दरभंगा में 0.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सीवान का जीरादेई सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24. 6 डिग्री सेल्सियस सुपौल का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इस जगह पर 10 डिग्री से कम रहा है पारा

शनिवार को भी बिहार के कई जिलों का न्यूनतम पारा दस डिग्री से नीचे रहा। इनमें इनमें पश्चिमी चंपारण में 9.1 डिग्री, मोतिहारी में 8.5, गोपालगंज में 8.2 डिग्री, सीतामढ़ी में 8.7, अररिया में 8.5 डिग्री, खगड़िया में 9.4 डिग्री, सीवान के जीरादेई में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अलग-अलग जगहों पर अधिकतम एवं नयूनतम तापमान

  • पटना 21.2 11
  • गया 21.2 13.2
  • भागलपुर 22.5 11. 8
  • मुजफ्फरपुर 19.8 11.9
  • मोतिहारी 21.5 8.5

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...