aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 29

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन को bcci के तरफ से बहुत दिनों से अआरम दिया गया था | बता दे की शिखर धवन को करीब छह महीने बाद टीम में जगह मिली है वो भी साऊथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले आगामी वन डे मैच में वही धवन अपने साथी खिलाड़‍ियों के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना भी हो चुके हैं। सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को जबकि दूसरा 21 को और तीसरा 23 जनवरी को खेला जाना है। धवन की करीब छह 6 महिने के बाद भारतीय टीम में वापसी हो रही है। वह टीम इंडिया के साथ आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर नजर आए थे, जहां वह टीम के कप्तान बने थे।

आपलोगों को पता होगा की शिखर धवन अपने निक नेम से प्रसिद्ध है ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन सोशल मीडिया पर हमेशा काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो धांसू एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पाः दा राइज’ की एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

उनकी इस एक्टिंग पर फैन्स भी जबरदस्त कमेंट्स कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ के डायलॉग पर धवन ने जो रील बनाई है, उसमें वो फिल्म का मुख्य डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। धवन की इस रील पर खुद अल्लू अर्जुन ने भी मजेदार कमेंट किया ​है। धवन ने भी अल्लू को पुष्पा फिल्म की सफलता पर कमेंट करके बधाई दी है।  

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...