aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 10

बिहार में नया साल का आगमन होते ही मौसम ने अपना रूप बदल लिया | और अभी बिहार सहित देश के अलग-अलग जगहों पर कड़ाके की ठंड और कोहरे का नजारा देखने को मिल रहा है | बता दे की बिहार में मंगलवार की शुरुआत भीषण कुहासे से हुई। दोपहर में हल्की धूप निकली परंतु उसमें कोई तपिश नहीं थी। शाम होते होते मौसम का मिजाज खासा तल्ख हो गया और सिहरन ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। मंगलवार को गया राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, वहां पर न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया |

Also read: Patna Metro News : राजधानी पटना वाला मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब से ट्रैक पर दौड़ेगी पहली मेट्रो ट्रेन

वहीँ राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9 तो अधिकतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में प्रदेश का वातावरण शुष्क बना हुआ है। इस तरह की स्थिति अगले चार दिनों तक रहने के उम्मीद है। उसके बाद ही मौसम में कोई बदलाव हो सकता है।

राजधानी पटना सहित इन जिलों के तापमान में दिखी गिरावट :

बिहार की राजधानी पटना के अलावा गया, भागलपुर और पूर्णिया में अधिकतम तापमान में गिरावट आयी है. बक्सर में अधिकतम तापमान में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है. आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. वर्षा की उम्मीद नहीं है. हल्के हवा 4 से सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा बह रही है |

बिहार में अगले चार दिन तक रहेगी कनकनी :

मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है. लोगों को सेहत के प्रति सचेत करने की सलाह दी गयी है. वर्तमान में पश्चिम से आने वाली हवा देश के पर्वतीय इलाके से टकरा कर काफी ठंडी हो जा रही है। यही हवा जब देश के मैदानी भाग में पहुंचती है तो लोगों को गलन का अहसास कराती है।

विज्ञानियों का कहना है की प्रदेश में पछुआ की गति काफी धीमी है। मंगलवार को यह पांच किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड की गई। रात में सर्द हवाओं के असर से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। हवा की दिशा में लगातार हो रहे परिवर्तत से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है. बिहार में अगले चार दिनों तक कनकनी भरी ठंड रहेगी |

पांच से निचे गिरा है पारा बिहार के अलग-अलग जगहों का तापमान :

  • बिहार के नालंदा में 4.6 डिग्री
  • बिहार के अररिया में 1.4 डिग्री
  • बिहार के पूर्णिया में 2.7 डिग्री
  • बिहार के कटिहार में 1.6 डिग्री
  • बिहार के सबौर में 0.8 डिग्री
  • बिहार के बांका में 1.6 डिग्री
  • बिहार के खगड़िया में 0.7 डिग्री
  • बिहार के सहरसा में 1.2 डिग्री
  • बिहार के जमुई 2.3 डिग्री
  • बिहार के बेगूसराय में 4.1 डिग्री
  • बिहार के शेखपुरा 2.7 डिग्री
  • बिहार के नवादा 3 डिग्री
  • बिहार के गया 3.2 डिग्री
  • बिहार के औरंगाबाद में 3.2 डिग्री
  • बिहार के बक्सर में 1.7 डिग्री
  • बिहार के सीवान में 1 डिग्री
  • बिहार के गोपालगंज में 0.9 डिग्री
  • बिहार के पूर्वी चंपारण में 0.8 डिग्री
  • बिहार के वाल्मीकिनगर में 0.7 डिग्री
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में 1.3 डिग्री
  • बिहार के सीतामढ़ी में 1.9 डिग्री
  • बिहार के दरभंगा में 1.9 डिग्री
  • बिहार के सुपौल में 0.8 डिग्री
  • बिहार के पूसा में 4.2 डिग्री

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...