aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 53

अगर आप राजधानी पटना जा रहे है और तेज गाड़ी चलते है तो अटल पथ पर कट सकती है आपकी चलान बता दे की 2 हाई स्पीड रडार गन से लैस होकर राजधानी के पटना ट्रैफिक पुलिस अटल पथ पर आज उतरी। तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के खिलाफ मुहिम चलायी गयी। रडार गन की मदद से पांच सौ मीटर दूर से ही 40 KM प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से चल रही 46 गाड़ियों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस लिखी कार को भी नहीं बख्शा गया। उन्हें भी दो हजार का चालान काटा गया। आज से इस मुहिम की शुरुआत की गयी है जो हर दिन चलेगी। 

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

जानकारी के मुताबिक कल से राजधानी पटना में पटना पुलिस के द्वारा इस विशेष अभियान की शुरुआत की गई है जो अब अटल पथ पर रोज चलती रहेगी। बता दे की पटना के अटल पथ पर लगातार हादसे हो रहे है। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। इसी को देखते हुए पटना पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत की है।

राजधानी पटना के ट्रैफिक अधिकारी श्री अशोक कुमार ने बताया कि पटना के अटल पथ पर आज से अभियान शुरु किया गया है। इस दौरान कई हाई स्पीड  गाड़ियों को रोका गया और दो हजार रुपये का चालान काटा गया। इस दौरान कई लोगों ने इसका विरोध भी किया था।

लेकिन पुलिस ने ऐसे सभी गाड़ियों का चालान काटा जो तेज गति में गाड़ी को ड्राइव कर रहे थे। बता दे की ये अभियान इसीलिए चलाया जा रहा है क्योंकि राजधानी पटना के अटल पथ पर आये दिन अक्सर सुनने को मिलता है की रोड एक्सीडेंट हो गया | अक्सर ऐसी घटना देखने को मिलती है इसीलिए इस पर सरकार ने एक अहम पहल करते हुए हाईस्पीड गाड़ी चलने वालो को चलान काटती है |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...