हम बचपन से ही एक सवाल सुनते आ रहे हैं। यह सवाल है पहले मुर्गी आई या अंडा? लेकिन अब इस सवाल का उत्तर मिल गया है। वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? पहले यह सवाल लोगों को दुविधा में डाल देता था। लोग समझ नहीं पाते थे कि इसका जवाब क्या है? लेकिन वैज्ञानिकों ने अब लोगों के कन्फ्यूजन को दूर कर दिया है। वैज्ञानिकों ने ”पहले मुर्गी आई या अंडा?” इस सवाल का जवाब पूरे तर्क के साथ दिया है। 

पहले मुर्गी आई है :-

डेली एक्सप्रेस और यूनाइटेड किंगडम के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने ”पहले मुर्गी आई या अंडा?” के सवाल के उत्तर को खोजने के लिए इस पर काफी रिसर्च किया है। लंबे समय तक रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिकों को आखिरकार कामयाबी मिल गई और उन्होंने इस बड़े प्रश्न के उत्तर को खोज लिया। अपने इस उत्तर को सच साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तर्क भी दिए हैं। 

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

वैज्ञानिक ने दिए ये सबूत :

रिसर्च टीम को लीड करने वाले वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन ने कहा, ‘लंबे समय से यह संदेह बना हुआ था कि अंडा पहले आया या मुर्गी. अब हमारे पास इस बात के सबूत है, जो हमें बताते हैं कि दुनिया में मुर्गी पहले आई.’ उन्होंने बताया की कि अंडे (Egg) के खोल में ओवोक्लाइडिन नाम का एक प्रोटीन पाया जाता है. इस प्रोटीन के बिना अंडे का निर्माण होना नामुमकिन है. यह प्रोटीन केवल मुर्गी के गर्भाशय में बनता है इसलिए दुनिया में पहले मुर्गी आई. उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना. उसके बाद ये प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंचा |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...