aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb2567

विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में बुधवार को सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट रही, जबकि मांग होने से सोयाबीन तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे। बाकी तेल-तिलहन के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.65 प्रतिशत की गिरावट थी, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात की गिरावट के बाद फिलहाल लगभग 2.75 प्रतिशत नीचे चल रहा है।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोयाबीन के किसान नीचे भाव में अपनी फसल बेचने से बच रहे हैं जिससे सोयाबीन दाना एवं लूज के भाव में सुधार आया। उन्होंने कहा कि पामोलीन के मुकाबले सोयाबीन जैसे हल्के तेलों के सस्ता होने से पामोलीन की मांग प्रभावित हुई है। इस वजह से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतें नरमी के साथ बंद हुई। उन्होंने कहा कि हल्के तेलों के मुकाबले पामोलीन का आयात करना महंगा सौदा बैठता है।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

  • सरसों तिलहन – 8,800 – 8,825  (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
  •    मूंगफली – 5,700 –  5,785 रुपये।
  •      मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,500 रुपये।
  •      मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,840 – 1,965 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
  •      सरसों पक्की घानी- 2,640 -2,665 रुपये प्रति टिन।
  •      सरसों कच्ची घानी- 2,720 – 2,830 रुपये प्रति टिन।
  •      तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये।
  •      सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।
  •      सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,620
  •      सीपीओ एक्स-कांडला- 11,000 रुपये।
  •      बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,900 रुपये।
  •      पामोलिन आरबीडी, दिल्ली-  12,600 रुपये।
  •      पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500  (बिना जीएसटी के)।
  •      सोयाबीन दाना 6,500 – 6,600, सोयाबीन लूज 6,350 – 6,400 रुपये।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...