aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 68

बिहार : बिहार से अब सड़क के रास्ते दिल्ली जाना हुआ आसान अब राज्य में पटना-बक्सर फोरलेन और बक्सर-हैदरिया फोरलेन सड़क बनाने का काम 2023 तक पूरा हो जायेगा। अब पटना-आरा-बक्सर-भरौली- हैदरिया होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिये लखनऊ-आगरा-नोएडा और दिल्ली जाना आसान हो जाएगा। पटना से दिल्ली जाने में मात्र छह घंटा लगेगा। अभी हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था कि अगले दो साल में दिल्ली से पटना छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि बिहार में बौद्ध सर्किट के तहत करीब ₹20000 की फोरलेन नेशनल हाईवे विकसित करने की परियोजना पर काम हो रहा है। इसमें राम जानकी मार्ग को भी जोड़ा गया है। इसके तहत बोधगया से राजगीर नालंदा और बिहार शरीफ तक फोरलेन सड़क बन कर पुराना एनएच -82 को करीब 92 किलोमीटर लंबाई में जोड़ने के लिए 2200 करोड़ रुपए की योजना पर काम चल रहा है।

उन्होंने बताया है कि बिहार की राजधानी पटना- वैशाली- रामपुर- खजुरावं सड़क करीब 120 किलोमीटर है। 2100 करोड़ रुपए की लागत की इस परियोजना का डीपीआर बन रहा है। और बहुत जल्द बनके पूरा तैयाएर भी हो जायेगी जिससे लोगों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिलेगी |

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पटना से बक्सर फोरलेन का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके तहत बक्सर से हैदरिया केवल 17 किमी लंबाई में फोरलेन बनाना है। इन दोनों सड़कों का निर्माण अगले दो साल में पूरा का लिया जाएगा। इस सड़क मार्ग से पटना से दिल्ली मात्र छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...