aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 39

बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि बिहार में शिक्षको की बड़ी हेडमास्टर की बसी vacancy निकली है | बता दे की बिहार के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सृजित 45,852 पदों पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से प्रधानाध्यापकों की बंपर बहाली को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिसमे लगभग 40 हजार के आस-पास प्रधान शिक्षक और करीब 5 हजार प्रधान स्ध्यापक के पद पर नियुक्त की अधियाना भेजने की तैयारी है |

प्रारंभिक विद्यालयों में पहली बार प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसी तरह नवस्थापित माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में भी प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होनी है, जो लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। नियुक्त होने वाले प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक सीधे शिक्षा विभाग के अधीन होंगे। शिक्षा विभाग के मुताबिक सृजित पदों का सभी 38 जिलों के बीच बंटवारा करते हुए रोस्टर क्लियरेंस के निर्देश के साथ जिलों को भेजे गये थे।

जानिये बिहार के किस जिले में कितनी है पद :-

  • बिहार के अररिया में – 1327
  • बिहार के अरवल में – 335
  • बिहार के औरंगाबाद में – 1093
  • बिहार के बांका में -1220
  • बिहार के बेगूसराय में – 738
  • बिहार के भागलपुर में – 902
  • बिहार के भोजपुर में – 1139
  • बिहार के बक्सर में – 651
  • बिहार के दरभंगा में – 1424
  • बिहार के पूर्वी चंपारण में – 1914
  • बिहार के गया में- 1697
  • बिहार के गोपालगंज में 1055
  • बिहार के जमुई में 828
  • बिहार के जहानाबाद में 547
  • बिहार के कैमूर में 612
  • बिहार के कटिहार में 1115
  • बिहार के खगडिय़ा में 544
  • बिहार के किशनगंज में 812
  • बिहार के लखीसराय में 473
  • बिहार के मधेपुरा में 810
  • बिहार के मधुबनी में 1883
  • बिहार के मुंगेर में 536
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में 1632
  • बिहार के नालंदा में 1352
  • बिहार के नवादा में 963
  • बिहार के राजधानी पटना में 1984
  • बिहार के पूर्णिया में 1354
  • बिहार के रोहतास में 1271
  • बिहार के सहरसा में 754
  • बिहार के समस्तीपुर में 1540
  • बिहार के सारण में 1436
  • बिहार के शेखपुरा में 247
  • बिहार के शिवहर में 216
  • बिहार के सीतामढ़ी में 1107
  • बिहार के सिवान में 1209
  • बिहार के सुपौल में 1047
  • बिहार के वैशाली में 1112
  • बिहार के पश्चिम चंपारण में 1639

बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी जिलों से रोस्टर क्लियरेंस की रिपोर्ट आने के बाद उसकी विभागीय स्तर पर समीक्षा होगी। रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा | सबकुछ तय हो जाने के बाद सभी सृजित पदों पर प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों की बहाली की विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत बीपीएससी को अधियाचना भेजी जाएगी।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...