अगर आप साऊथ मूवी देखते होंगे तो आप पक्का है जो अल्लू अर्जुन को जानते होंगे | जी हाँ दोस्तों आपको बता दे की सिर्फ फिल्म में ही नहीं बल्कि रियल हीरो भी है अल्लू अर्जुन उन्होंने हाल ही में आंध्र प्रदेश में लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए 25 लाख रुपये राहत कोष में डालकर लोगों की मदद की ऐसे में स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) मदद के लिए आगे आए हैं और डोनेशन दिया है। अल्लू अर्जुन ने मुख्यमंत्री राहत कोष (Andhra Pradesh CM Relief fund) में डोनेशन किया है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ भी शेयर की है।

अभी लगभग आन्ध्र प्रदेश का हर हिस्सा पानी के चपेट में आ गया है | वहीं कई इलाकों में तो पानी शहर तक में घुस गया है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में भारी बारिश से बाढ़ का पानी शहर में घुस गया जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अल्लू अर्जुन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

View this post on Instagram

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

25 लाख से किये लोगों की मदद :-

अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर  इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है कि उन्होंने बाढ़ के खिलाफ जारी राहतकोष के लिए 25 लाख रुपये का दान दिया है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘मेरा दिल आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए है जो हाल ही में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मेरा दिल बाढ़ से प्रभावित हुए आंध्र प्रदेश के लोगों के बारे में सोचकर बैठा जा रहा है। मैं पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दे रहा हूं।’

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...