aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 35

आगामी होने वाले मैच आईपीएल 2022 को लेकर बहुत जोर शोर से तैयारी चल रही है | मंगलवार 30 नवंबर 2021 की रात तक सभी फ्रैंचाइजीस के पास इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने का आखिरी मौका था। इसके मद्देनजर आठ फ्रैंचाइजीस ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इन सभी खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए फ्रैंचाइजीस को 269 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इन 27 खिलाड़ियों में से 19 भारतीय हैं, जिनमें चार अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि आठ विदेशी हैं।

कई दिग्गज और बड़े नाम जैसे एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, आंद्रे रसल, सुनील नारायण और ग्लेन मैक्सवेल को उनकी टीमों ने रिटेन कर लिया है। हालांकि, इनमें से बहुत से बड़े नाम हैं, क्योंकि हर टीम अधिकतम चार ही खिलाड़ी को अपने साथ बरकरार रख सकती थीं। हालांकि, कई ऐसे भी बड़े नाम हैं जिन्होंने खुद को नीलामी पूल में जाने के लिए अपनी-अपनी फ्रैंचाइजीस से नाता तोड़ लिया।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (6283 रन) टॉप पर हैं। उनके बाद शिखर धवन (5784 रन), रोहित शर्मा (5611 रन), सुरेश रैना (5528 रन), डेविड वार्नर (5449 रन), एबी डिविलियर्स (5162 रन), क्रिस गेल (4965 रन), एमएस धोनी (4746 रन), रॉबिन उथप्पा (4722 रन), गौतम गंभीर (4217 रन), दिनेश कार्तिक (4046 रन) और अजिंक्य रहाणे (3941 रन) का नंबर आता है। एबी डिविलयर्स और गौतम गंभीर संन्यास ले चुके हैं।

आईपीएल 2022 के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ी :-

चेन्नई सुपरकिंग्स: रविंद्र जाडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़।

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे।

कोलकाता नाइटराइडर्स: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन, अब्दुल समद, उमरान मलिक।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...