aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 19 7

कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर के दौरान कुल 90 टेस्ट मैच खेले। इसकी 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 38.09 के औसत से 4876 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 224 रन रहा। इसमें उनके 6 शतक और 33 अर्धशतक भी शामिल हैं।

अजिंक्य अब तक 78 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपनी 132 पारियों में 39.63 की औसत से 4756 रन बनाए हैं जबकि शेष 12 नाबाद रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 188 रन है। वह अब तक 12 शतक और 24 अर्धशतक लगा चुके हैं। अगर अजिंक्य रहाणे कानपुर टेस्ट के दौरान 121 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह धोनी से आगे निकल जाएंगे। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

ग्रीनपार्क में खेले जाने वाले इस टेस्ट में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हैं। हरभजन सिंह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका मिलेगा। हरभजन सिंह ने अब तक 103 टेस्ट की 190 पारियों में 2.84 की इकॉनमी रेट से 417 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अब तक 79 टेस्ट की 148 पारियों में 2.80 की इकॉनमी रेट से 413 विकेट लिए हैं।

अगर अश्विन कानपुर में 5 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हरभजन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। इतना ही नहीं अगर अश्विन 9 विकेट लेने में सफल हो जाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 12वें गेंदबाज बन जाएंगे।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...