aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 5 9

बिहार को सबसे ज्यदा रेवेन्यु देने वाला स्टेशन बना बिहार की राजधानी पटना जी हाँ दोस्तों अगर रेलवे को बिहार से सबसे जायदा किसी स्टेशन से पैसा आता है तो वह है बिहार की राजधानी पटना बता दे की पूर्व मध्य रेल के अधिक राजस्व देने वाले टॉप 30 स्टेशनों की सूची में सहरसा 13 वें स्थान पर है। पहले स्थान पर पटना फिर दानापुर और उसके बाद मुजफ्फरपुर जंक्शन है। चौथे स्थान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), पांचवें पर दरभंगा, छठे पर गया फिर पटना जिले के ही दो स्टेशन पाटलिपुत्र सातवें और राजेंद्रनगर टर्मिनल आठवें स्थान पर है। दोस्तों ये सभी स्टेशन रेलवे को राजस्व के मामले में सबसे ऊपर आते है आज हम आपको इस खबर में उन तीस स्टेशनों का नाम बतायेंगे जो रेलवे को सबसे अधिक फायदा पन्हुचाती है राजस्व के मामले में…..

Also read: बिहार में तपती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज होगी मुसलाधार बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिये…

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 30 स्टेशन का लिस्ट इस प्रकार है :

1-पटना, 2-दानापुर, 3-मुजफ्फरपुर, 4-दीनदयाल उपाध्याय, 5- दरभंगा, 6-गया, 7-समस्तीपुर, 8-धनबाद, 9-राजेंद्रनगर टर्मिनल, 10-बक्सर, 11-आरा, 12-बरौनी, 13-सहरसा, 14-पाटलिपुत्र, 15-हाजीपुर, 16-कोडरमा, 17-डेहरी ऑन सोन, 18-कियूल, 19-बापूधाम मोतिहारी, 20-सासाराम, 21-मधुबनी, 22-खगड़िया, 23-सोनपुर, 24-बेतिया, 25-जयनगर, 26-बेगूसराय, 27-रक्सौल, 28- बगहा, 29-सकरी व 30वें पायदान पर अनुग्रह नारायण रोड शामिल हैं।

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

ये कुछ स्टेशन की राजस्व है :

पूर्व मध्य रेलवे सबसे अधिक राजस्व हासिल करने की सूची में टॉप पर जंक्शन पटना का एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक साल भर में प्राप्त राजस्व 250 करोड़ 76 लाख 67 हजार 565 रहा। यहां की यात्री संख्या 63 लाख पांच हजार 145 रही। टॉप 30 में सबसे नीचे स्थान वाले बेगूसराय स्टेशन से चार लाख 50 हजार 399 टिकट कटने से सात करोड़ 38 लाख 83 हजार 578 रुपए राजस्व मिले। दानापुर जंक्शन से 160 करोड़ 55 लाख 71 हजार 524, मुजफ्फरपुर से 91 करोड़ 52 लाख 62 हजार 565 और दरभंगा से 71 करोड़ 56 लाख 31 हजार 774 रुपए राजस्व मिले। समस्तीपुर से 39 करोड़ 94 लाख 80 हजार 139, बरौनी से 26 करोड़ 71 लाख 70 हजार 699, हाजीपुर से 19 करोड़ 90 लाख 97 हजार 233, कियूल से 9 करोड़ 44 लाख 6 हजार 30, मधुबनी से 8 करोड़ 63 लाख 61 हजार 81 रुपए राजस्व मिले। 
जयनगर से 7 करोड़ 54 लाख 68 हजार 98 और खगड़िया से नौ करोड़ 62 लाख छह हजार 938 रुपए राजस्व प्राप्त हुए।

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...