AddText 03 04 07.33.07

बिहार में इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कल यानी पांच मार्च से शुरू हो रहा है।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 130 केंद्र बनाये गये हैं। पिछले साल की तुलना में चार केंद्र ज्यादा बनाए गए हैं।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

बिहार बोर्ड की मानें तो 2020 में 126 केंद्रों पर कॉपी जांची गयी थी।

Also read: भागलपुर से राजधानी पटना और दिल्ली के लिए सफ़र करना हुआ आसान जान लीजिये समय-सारणी और टाइम टेबल…

पटना जिले में आठ मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। ज्ञात हो कि मूल्यांकन पांच से 15 मार्च तक किया जायेगा। इसके लिए सभी जिलों के ब्रजगृह से उत्तरपुस्तिका केंद्रों पर भेज दी गयी है।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

विषयवार शिक्षकों की सूची ऑनलाइन बोर्ड वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है।

इसके साथ ही सभी डीईओ कार्यालय में नियुक्ति पत्र की हार्ड कॉपी बोर्ड द्वारा भेजी गई है।

मुख्य परीक्षक के अंदर में औसतन दस से 12 सह परीक्षक रहेंगे।

ज्ञात हो कि पहले इंटर मूल्यांकन 25 फरवरी से आठ मार्च तक निर्धारित किया गया था।

लेकिन इसके तिथि में बदलाव कर दिया गया है।

इस बार उन विषयों का मूल्यांकन एक पाली में की जायेगी जिस विषय में शिक्षकों की संख्या कम है।

मूल्यांकन सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा।

अगर परीक्षक चाहे तो वो शाम सात बजे तक मूल्यांकन कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि पहले बोर्ड ने दो पाली में मूल्यांकन करना निर्धारित किया गया था।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...