aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 33 2

आईपीएल क्रिकेट में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जहां आईपीएल 2021 का खिताब जीतने के बाद चर्चा में हैं। उसी बीच फाइनल मुकाबले के बाद अचानक सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के प्रेग्नेंट होने की खबर वायरल होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने इस बात की जानकारी दी है।

आईपीएल मैच में CSK की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई थी जिसमें धोनी की पत्नी और उनकी लाडली बेटी जीवा उनसे गले मिलते दिखाई दे रही हैं। इस बीच नेटिजेंस ने ट्विटर पर सुझाव दिया कि धोनी अपनी पत्नी के साथ अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि धोनी की सीएसके टीम के साथी सुरेश रैना द्वारा साझा की गई एक क्लोज-अप तस्वीर में साक्षी का कथित ‘बेबी बंप’ (Baby Bump) दिखाई देने के बाद अफवाहें उड़ीं। लेकिन इस बात की पुष्टि साक्षी के दोस्त सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका रैना ने की है |

https://twitter.com/Mufaddal_V0hra/status/1449092949929721857?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1449092949929721857%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fbharat.republicworld.com%2Fsports-news%2Fcricket-news%2Fms-dhoni-and-his-wife-sakshi-is-expecting-second-child-in-2022-reports

इसी बीच दोबारा खबरे आने लगी हैं कि धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि आखिर इस बात में कितना दम है। वायरल खबरों के मुताबिक तो प्रियंक रैना ने इस बात को कंफर्म किया है लेकिन अभी इसे लेकर उनका कोई वीडियो या पोस्ट सामने नहीं आया है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...