अब बिहार के लोगों को रहना होगा सावधान बिहार की सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ना अब भारी पड़ सकता है। ऐसा करने पर आप जुर्माना तो भरेंगे ही, एक घंटे की स्पेशल क्लास भी लेनी होगी। यह इंतजाम फिलहाल बिहार के राजधानी पटना में है लेकिन बिहार परिवहन विभाग का कहना है कि इस साल के अंत तक पूरे राज्य (बिहार) में यह इंतजाम लागू किया जाएगा। बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने के इल्जाम में अभी तक 2130 से ज्यादा लोगों को ऐसी क्लास अटेंड करनी पड़ चुकी है।
बिहार में जुर्माना के साथ इस स्पेशल क्लास में उनको पढ़ाया जाता है, जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। बिहार के राजधानी पटना में अब तक 2130 से अधिक लोगों ने यहां जुर्माना भरने के बाद क्लास भी की है। आपको बता दे की बिहार में दिसंबर से पहले बिहार के सभी जिलों में यह प्रशिक्षण सह जागरूकता क्लास शुरू करायी जायेगी।
पहले जुर्माना तब ट्रेंनिंग
बिहार के लोगों को क्लास में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों को इनसे परिचित कराया जाता है। नियमों की जानकारी विस्तार से दी जाती है। इसके साथ ही जो ट्रैफिक नियम तोड़ा गया है उसके लिए निर्धारित जुर्माना भी सम्बन्धित व्यक्ति से वसूल किया जाता है। बिहार परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के चलते अभी तक 2130 लोग जुर्माना भर चुके हैं। इसके साथ ही उन्हें स्पेशल क्लास में शामिल भी होना पड़ा। बिहार परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस साल दिसम्बर के अंत तक राज्य के सभी जिलों में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।