रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली से 10 अक्टूबर से त्योहार विशेष रेलगाड़ियां शुरू होने जा रही हैं। फिलहाल आठ ट्रेन की घोषणा की गई है। आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। चूंकि अभी लगातार त्योहार हैं. दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ, भाईदूज जैसे त्योहार लगातार आने वाले हैं. इनमें से दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ बहुत बड़े त्योहार हैं और अधिकतर लोग विभिन्न जगहों से अपने घर इन्हें मनाने के लिए लौटते हैं.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, कुछ डिब्बे रिजर्व रखे जाएंगे। उन्हें जरूरत पड़ने पर अंतिम समय में इस्तेमाल किया जाएगा। त्योहार विशेष ट्रेन केवल कुछ समय-सीमा के लिए चलाई जाती हैं। इसके अलावा कुछ क्लोन ट्रेन चलाई जाएंगी, जिन्हें व्यस्त रूटों पर आगे भी यात्री उपयोग कर सकेंगे। अभी ट्रेनें फुल चल रही हैं और सीटों की अनुपलब्धता बनी हुई है. लोगों को लंबी वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी ये समस्या 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली ट्रेनों के कारण काफी हद तक सुलझ जाएगी.

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

8 ट्रेनों की घोषणा

दिल्ली से 10 अक्तूबर से त्योहार विशेष रेलगाड़ियां शुरू होने जा रही हैं. फिलहाल 8 ट्रेन की घोषणा की गई. आगे इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी. नवरात्र के मौके पर इनमें दो ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए भी है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बिहार और उत्तर प्रदेश के उन रूटों की पहचान की जा रही है, जहां पिछले साल दिवाली और छठ पर ट्रेन फुल या मांग अधिक रही थी. इसकी पहचान होने के बाद जल्द ही इन रूट्स पर त्योहार स्पेशल ट्रेन की घोषणा की जाएगी.

ये आठ विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं

ट्रेन संख्या             रूट                         कब से 
01633/ 01634   नई दिल्ली-कटड़ा           10 अक्तूबर
01676/ 01675  आनंद विहार-मुजफ्फपुर   11 अक्टूबर 
01662/ 01661  आनंद विहार-सहरसा        11 अक्तूबर
01671/ 01672  आनंद विहार- कटड़ा        11 अक्तूबर
01670/ 01669   नई दिल्ली-दरभंगा           11 अक्टूबर 
01660/  01659  नई दिल्ली-बरौनी            12 अक्तूबर
01668/ 01667  आनंद विहार-जयनगर      12 अक्तूबर
01674/ 01673  दिल्ली-वाराणसी              12 अक्तूबर

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...