aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 86

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रवि सप्तमी है। इसे भानु सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। आज रात 11 बजकर 25 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पर कर कल सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

मेष राशि :

आज किस्मत आपका साथ देगी। ऑफिस में सारे काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे। छात्र अपने भविष्य के लिए सोच-विचार करके योजना बनाऐंगे। आज ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिटिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

वृष राशि :

वृष राशि वालो के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख लेकर आया है। घर में मांगलिक कार्य या शुभ समारोह पर चर्चा हो सकती है। विशेष व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। कामकाज के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। मन में नया उत्साह और जोश नजर आ रहा है। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

Also read: Gold-Silver Price Today: गिर गया सोना का भाव तो महंगा हुई चांदी जानिये क्या है गोल्ड-सिल्वर की 10 ग्राम की कीमत

मिथुन राशि :

आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहेंगे, जीवनसाथी के साथ कुछ स्पेशल प्लानिंग भी करेंगे। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण डांट पड़ सकती है और काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सराफा व्यापारियों के लिए आज के दिन अधिक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा |

कन्या राशि :

आज किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस मे सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। छात्र अपने बेहतर भविष्य के लिए सोच-विचार कर अच्छी योजना बनाऐंगे। आज ज्यादातर समय परिवारवालों के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसवर्ग के लोग आज किसी बड़े बिजनेसमैन से मीटिंग करेंगे, जिसका फायदा भविष्य में आवश्य मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने का भरपूर कोशिश करेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न होंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज सफलता मिलाने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि :

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। विषम परिस्थितियों का आपको डटकर सामना करना चाहिए। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि :

आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आ अधिक पैसा खर्च करेंगे। बेरोजगारों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है, नहीं तो आप किसी मुश्किल में पड़ सकते है। 

धनु राशि :

आज आप रिश्तों के प्रति भवना से परिपूर्ण रहोगे, जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा करने की योजना बनायेंगे। आपकी संतान की इच्छाओं में वृद्धि होगी। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में किसी पुरानी गलती के कारण वो काम दुबारा करना पड़ेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। इस राशि वालों को आज वाहन खरीदने के योग बन रहे है। सराफा व्यापारियों के लिए आज के दिन अधिक धन लाभ करने वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर कुछ लोग आपका विरोध कर सकते है। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है।परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुम्भ राशि :

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ मिलने के योग हैं। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। अच्छे व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आपके कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि :

आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुडे़ लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस में वर्कलोड कम हेगा, जिससे आपको राहत महसूस होगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। विवाहित आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बिताएंगे।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...