aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 41

 बिहार (bihar) के अलग अलग हिस्सों में जोरदार बारिश हुयी है | बताया जा रहा है की ये गुलाब तूफ़ान का असर है | चक्रवाती तूफान गुलाब ने ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तबाही मचायी तो इसके असर से तीन दिनों से भागलपुर (bhagalpur) भीग रहा है। लगातार बारिश से पारा इस कदर लुढ़का कि गुरुवार को दिन-रात के तापमान (temprature) में महज 1.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। ऐसे में अगले दो दिनों बिहार को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है |

Also read: Bihar Weather : बिहार के लोगों को नहीं मिलने वाली है गर्मी से राहत इन 11 शहरों में भीषण ‘लू’ की अलर्ट! दिन पर दिन बढ़ रहा तापमान, जानिये…

मौसम वैज्ञानिक जीपी मंडल ने बताया कि वर्तमान मौसम और संख्यात्मक पूर्वानुमान मॉडल के विश्लेषण के आधार पर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र गुरुवार को उत्तर-पश्चिम झारखंड और बिहार (bihar) के आसपास जिलों में बना हुआ है। और तेज हवा के साथ साथ बारिश होने की भी आशंका है | गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो कि बीते साढ़े छह माह में दूसरा सबसे कम तापमान है। इससे पहले 13 मार्च को दिन का तापमान 25.1 एवं 27 मई को 27.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।

वहीं वैशाली, समस्तीपुर और खगड़िया में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है। पटना, नालंदा, शेखपुरा और बेगूसराय के लिए भारी से अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि गया, नालंदा, औरंगाबाद,  अरवल, भोजपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय और मुंगेर  में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...