हिन्दू धर्म में दुर्गा पूजा बहुत ही महतवपूर्ण है | खास कर यह महोत्सव पुरे देश भर में लोग बहुत धूम धाम से मनाते है | हिंदू धर्म में मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है | इस साल दुर्गा पूजा की शुरुआत 07 अक्टूबर 2021 से आरंभ होगा है | 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा | आईये जानते है 2021 की टाइम डेट और शुभ मुहूर्त

नवरात्रि 2021 में कब है ?
पंचांग के अनुसार इस साल नवरात्रि का पर्व 07 अक्टूबर 2021 से आरंभ होगा | आपको बता दे की इसे शरद नवरात्रि कहा जाता है | शरद नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा |

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

दुर्गा पूजा कलश स्थापना कब है 2021?
बताते चले की नवरात्रि का पावन पर्व कलश स्थापना से आरंभ होता है | जो शरद नवरात्रि में 07 अक्टूबर 2021 को कलश स्थापना यानि घटस्थापना की जाएगी | कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि के पर्व की विधि शुरूआत मानी जाती है |

नवरात्रि 2021 (Navratri 2021 Start and End Date)
नवरात्रि प्रारंभ- 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार
नवरात्रि नवमी तिथि- 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार
नवरात्रि दशमी तिथि- 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार
घटस्थापना तिथि- 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार
शरद नवरात्रि कब से शुरू है?

  1. मां शैलपुत्री की पूजा- नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है |
  2. मां ब्रह्मचारिणी- द्वितीया तिथि 8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी है. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है |
  3. मां चंद्रघंटा की पूजा- तृतीया तिथि 9 अक्टूबर 2021, शनिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा होती है |
  4. मां कुष्मांडा की पूजा- चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2021, शनिवार को शरद नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है |
  5. मां स्कंदमाता की पूजा- पंचमी तिथि 10 अक्टूबर 2021, रविवार को मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है |
  6. मां कात्यायनी की पूजा- षष्ठी तिथि 11 अक्टूबर 2021, सोमवार को मां कात्यायनी की पूजा की जाती है |
  7. मां कालरात्रि की पूजा- सप्तमी तिथि 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार को मां कालरात्रि की पूजा की जाती है |
  8. महागौरी की पूजा- अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर 2021, बुधवार, को महागौरी की पूजा की जाती है |
  9. मां सिद्धिदात्री की पूजा- नवमी तिथि 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है |
  10. शारदीय नवरात्रि का व्रत का पारण– दशमी तिथि 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का पारण और मां दुर्गा को विसर्जित किया जाएगा |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...