aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 55

ये मामला बिहार केपश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां रामनगर इलाके में एक मुंहबोली बुआ ने परिवार के विरोध के बावजूद भतीजे से शादी रचा ली है। बुआ को भतीजे से इतना प्रेम था कि बालिग होने के लिए 6 साल तक इंतजार किया, ताकि शादी कर सके। मंगलवार को रामनगर थाना क्षेत्र स्थित एक शिव मंदिर में दोनों विवाह बंधन में बंध गए। इस शादी की काफी चर्चा हो रही है। अभी लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 19 साल है |

पूरा मामला रामनगर क्षेत्र के वार्ड नं 20 गोल बाजार का है। 6 साल पहले यहां का रहने वाला आदित्य पटेल पूर्वी नरकटियागंज स्थित अपने मामा के यहां एक शादी में गया था। वहीं, शिवगंज मुहल्ले की रहने वाली आंचल पटेल से उसकी नजरें चार हुई। फिर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। लड़की के घर वाले इस बात का विरोध करने लगे, क्योंकि लड़की रिश्ते में लड़के की मुंहबोली बुआ लगती थी।

लड़की के मुताबिक, परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे। इसके बावजूद दोनों प्रेमी-प्रेमिका बात करते रहे। जैसे ही लड़की की उम्र 18 वर्ष हुई, उसने सारी बेड़ियों को तोड़ नरकटियागंज से 17 किमी दूर रामनगर अपने प्रेमी के घर आ गई। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने मंदिर में शादी रचा ली।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...