aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 44

कहते हैं पैसे की लालच इतनी बुरी होती है कि वह हर रिश्ते-नाते को भुला देती है। ऐसी ही घटना पटना के बिहटा थाने में हुई है, जहां पत्नी, पति की जमा पूंजी बटोरकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति ने बिहटा थाने में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बिहटा के कौड़िया निवासी ब्रज किशोर सिंह की शादी 14 वर्ष पूर्व भोजपुर के बरहरा थाने के बिंद गांव की प्रभावती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद ब्रज किशोर सिंह के दो बच्चे हुए। गांव में खेती-बारी से बाल बच्चों की पढ़ाई अच्छी नहीं होने के कारण ब्रजकिशोर सिंह काम धंधे की तलाश में गुजरात चले गए।

पत्नी प्रभा देवी अपने दो बच्चों के साथ बिहटा में एक किराए के मकान में रह रही थी। इस बीच कुछ दिन पूर्व ब्रजकिशोर सिंह ने अपने गांव के खेत को बेचकर 39 लाख रुपए अपनी पत्नी के अकाउंट में डाल दिया। यह सोचकर कि उन पैसों से दूसरी जगह जमीन या मकान लेकर वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ खुशी-खुशी जीवन बसर करेंगे।

नए मकान की तलाश में ब्रजकिशोर सिंह 2 दिन पहले गुजरात से बिहटा गांव पहुंचे। उन्होंने देखा कि मकान में बाहर से ताला बंद है और उनकी पत्नी भी घर पर नहीं है। मकान मालिक से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रभावती देवी अपने एक बच्चे को लेकर सोमवार की सुबह फरार हो गई है।

मामले की छानबीन कर रहे बिहटा थाना के अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया कि छानबीन के क्रम में यह खुलासा हुआ है कि प्रभावती देवी का किसी दूसरे से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति की अनुपस्थिति में प्रभावती देवी उससे संबंध बनाए रखती थी।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...