aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 40

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने घर पर समय बिता रहे हैं. यहां पर भी कैप्टन कूल अपने अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वहीं कैप्टन कूल की एक तस्वीर के लिए प्रशंसक इंतजार करते रहते हैं | जिसके लिए अक्सर होने साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम का रुख करना पड़ता है. ऐसे प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म हुआ. अब उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर और वीडियो शेयर की है |

Also read: बिहार के इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मिलेगी गर्मी से राहत जान लीजिये अपने क्षत्रों का हाल

इसमें कैप्टन कूल अपने घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं. बता दें कि कुछ समय पहले ही यह घोड़ा कैप्टन कूल के फार्म पर आया है. इस वीडियो में साक्षी धोनी ने रोचक कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा है कि मजबूत, तेज. इसी के साथ साक्षी धोनी ने हैशटैग में शेटलैंड पोनी और रेसिंग भी लिखा है |

Also read: Bihar Weather: बिहार के इन 19 जिलों के बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट

बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास दो घोड़े हैं. एक सफेद रंग का और दूसरा काले रंग का. इस वीडियो में धोनी सफेद रंग के घोड़े के साथ ही दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं. जबकि इससे पहले ही धोनी ने काले रंग का घोड़ा खरीदा था. जिसका नाम धोनी ने चेतक रखा है. साक्षी धोनी ने इसकी भी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी |

Also read: Gold Price Today : एका-एक गिर गया सोना चांदी का दाम कीमत जान खुश हो जायेंगे आप, जाने कितनी कम हुई कीमत

पिछले दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपने घोड़े चेतक को मसाज करते नजर आए थे. इसकी फोटो भी वायरल हो गई थी. इस फोटो को भी महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...