दुनिया भर में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जिनकी शक्ल एक-दूसरे से बखूबी मिलती है। यही नहीं बल्कि आपने अपने आस-पास कई जुड़वा बच्चों को भी देखा होगा। उनकी शक्ल तो एक जैसी होती ही है कभी-कभी उनकी आदतें भी सामान होती हैं।
आज हम आपको ऐसी ही तीन जुड़वा बहनों के बारे में बताएंगे रोचक बात। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि एक साथ जन्म लेने वाली ये तीनों बहनें अब एक साथ ही प्रेग्नेंट भी हैं। आखिर उन्होंने यह प्लानिंग कैसे की इस बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया है।
बता दें कि यह तीन जुड़वा बहनें कैलिफोर्निया से हैं। खास बात तो यह है कि बचपन से ही साथ पली-बढ़ीं ये बहनें शादी के बाद एक साथ ही प्रेग्नेंट भी हुईं। जी हां, कुछ महीनों के अंतराल के बाद यह तीनों अपने-अपने बच्चों को जन्म देंगी। हाल ही में इन तीनों बहनों ने अपनी गर्भावस्था के अनुभव को शेयर किया है।
इन तीनों बहनों में से एक का नाम गिना, दूसरी नीना और तीसरी विक्टोरिया हैं। बता दें कि इन तीनों बहनों की उम्र 35 साल है। फिलहाल तीनों बहनें अपने बच्चों के जन्म का इंतजार कर रही हैं। उनका कहना है कि जैसा प्यार हम तीनों बहनों में है वैसा ही प्यार हमारे बच्चों में भी होगा।
तीनों जुड़वा बहनों में से सबसे छोटी विक्टोरिया ने बताया कि उनका एक साथ गर्भधारण “एक सपने के सच होने जैसा है”. इसके अलावा हम एक-दूसरे के साथ ये भी शेयर करते हैं, कि इस स्थिति में उनका क्या खाने का मन कर रहा है। वे कैसा महसूस कर रही हैं या फिर वे कितनी थकी हुई हैं। बता दें कि विक्टोरिया की पहले दो साल की बेटी है। अब 9 जुलाई को वो अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी।