: बिहार में इन दिनों सड़कों का जाल तेजी से बिछाया जा रहा है। लगातार एक शहर से दूसरे शहर को जोड़ने वाली सड़कों का विस्तारीकरण किया जा रहा है। ऐसे में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन एक बार फिर नए बिहार मास्टर प्लान के तहत सभी प्रखंड मुख्यालय को 2 लाइन सड़क जोड़ेगा।

अगर पिछले 20 साल की रिपोर्ट की बात करें तो सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हुआ। जिसमें करीब एक लाख 25 हजार 626 किमी सड़कों का निर्माण हुआ। अगर राज्य में सड़क उपलब्धता की बात करे तो प्रति एक लाख आबादी पर करीब 135.02 किमी सड़क है। जबकि राष्ट्रीय औसत करीब 527.79 किमी है। बता दें कि इस नए बिहार मास्टर प्लान के तहत बिहार के सभी 534 प्रखंड मुख्यालयों को दो लेन सड़कों से जोड़ा जायेगा। वहीं.

Also read: Bullet Train In Rajsthan: दिल्ली – अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत राजस्थान के 7 जिलों के 335 गावों से होकर भी गुजरेगी बुलेट ट्रेन, खबर में जानिए पूरी डिटेल्स…

Also read: India New Expressway: इसी साल में बनकर तैयार होंगे भारत का दूसरा सबसे लंबा सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे, निर्माण में खर्च किये जायेंगे 50 हजार करोड़ रुपये

औद्योगिक और सांस्कृतिक कॉरिडोर सहित अन्य योजनाओं पर भी काम चल रहा है। इससे लोगों को नयी सड़कें मिलेंगी। आवागमन भी बेहतर होगा। सड़कों की लंबाई बढ़ेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति का भी विकास होगा। मंत्री नितिन गडकरी ने कहा आने वाले समय में सड़कों के विकास के लिए राज्य सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। कई SH को NH में शामिल किया गया है।

इस बिहार मास्टर प्लान के तहत बिहार के सभी प्रखंड मुख्यालयों को 2-लेन सड़क से जोड़ा जायेगा। इससे औद्योगिक और सांस्कृतिक कॉरिडोर के लिए नयी सड़क बनायी जायेगी। इसके साथ ही अन्य संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है। इन सड़कों के बनने से पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश के अनुसार राज्य के किसी भी कोने से पटना पांच घंटे में पहुंचा जा सकेगा। साथ ही इससे रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...