AddText 07 01 10.38.45

मौसम विभाग ने बिहार में 30 जून से 2 जुलाई के बीच भारी से अति भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसका अधिक प्रभाव उत्तरी बिहार में खासकर हिमालय की तलहटी से सटे राज्य के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश वर्षा की संभावना बनी है।

Also read: Petrol Disel Price : कम होने का नाम नहीं ले रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम इन शहरों में इतना बढ़ा दाम, जानिये आपके क्षेत्र का क्या है हाल…

बिहार के लगभग हर जिले में बादल छाए हुए हैं, पश्चिमी भागों में तो घने बादल हैं। सतह से 3 किमी ऊपर तक पश्चिमी हवा का प्रभाव है। मानसून की रेखा अपने तय स्थान से उत्तर की ओर बढ़ रही है। गंगा के मैदानी क्षेत्रों और मध्य भागों से शुष्क पछुआ हवा और आद्र पूर्वी हवा का प्रभाव बढ़ रहा है। उत्तरी बिहार में नमी युक्त हवाओं के जोर पकड़ने की संभावना है। 

Also read: खरीदना चाहते है सोना चांदी आपके लिए अच्छा है मौका कीमत में हुआ भारी गिरावट, अब बस १० ग्राम की इतनी है कीमत…

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य बना है। दक्षिण-पश्चिम भाग में एक से दो स्थानों पर उत्तर पश्चिम में कुछ स्थानों पर मध्य भाग और दक्षिण पूर्व भाग में कई स्थानों पर और बिहार के उत्तर पूर्व भाग में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। 

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र के स्तर पर एक ट्रफ पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर असम तक फैला हुआ है। बिहार में अभी तक मानसून की प्रगति अपने सामान्य से अधिक है। इस समय मानसून की सक्रियता दक्षिण बिहार की अपेक्षा उत्तरी बिहार में अधिक देखने को मिल रही है। हालांकि बिहार में 24 घंटे में मानसून पूरी तरह से सामान्य रहा। इस दौरान प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। 

Also read: Mumbai-Howrah Duronto Express : दो दिनों तक रद्द रहेगी ये लम्बी दुरी की ट्रेनें जान लीजिये पूरी बात…

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...