दक्षिण भारतीय तेलुगु फ़िल्म निर्देशक प्रशांत वर्मा, पहली ओरिजिनल सुपर हीरो फ़िल्म ‘हनुमान’ लेकर आ रहे है। आज उनके जन्म दिन पर फ़िल्म का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया है।
हनुमान पहले सुपरहीरो है। सिनेमाई पर्दे पर जितने भी सुपरहीरो पैदा हुए है। उन सबका रेफेरेंस महाबली बजरंगबली हनुमान से लिया गया है।
प्रशान्त की सुपरहीरो फ्लिक के प्लॉट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। परन्तु जिस हिसाब फर्स्ट लुक दिया है। पीरियड और वर्तमान परिवेश में प्लॉट लिखा गया है।
दक्षिण भारत में पहले से दो सुपर हीरो मौजूद है। रजनी अन्ना और बालाकृष्ण…..इतने समय तक दक्षिण भारत को सुपरहीरो की जरूरत न पड़ी थी। लेकिन अब जरूरत होने लगी। तो प्रशान्त वर्मा ओरिजनल सुपरहीरो के साथ आ रहे है।
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भारतीय संस्कृति को बचाये रखने के लिए धन्यवाद….. यूँ ही भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाते रहे। निष्पक्ष काम यक़ीनन आगे आएगा। पूरा समर्थन मिलेगा…..