AddText 05 27 07.39.13

सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से करायी गयी दूल्हे की शादी : घर में शादी का माहौल था। गाजे बाजे के साथ बारात लग चुकी थी। वरमाला भी हो चुका था। विवाह की रस्में पूरी होने वाली थी तभी सात फेरों से पहले दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत हो गयी। जिसके बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

दुल्हन की मौत के बाद दोनों परिवार के सदस्यों के बीच हुई आपसी सहमति में यह फैसला लिया गया कि दुल्हन की छोटी बहन से दुल्हे की शादी कराई जाए। जिसके बाद विवाह के मंडप में दोनों को लाया गया जहां साली से दुल्हे की शादी करा दी गयी। शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई हुई जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

मामला उत्तर प्रदेश के इटावा का है जहां 25 मई को समसपुर में सुरभि और मंजेश की शादी होनी थी। जिसे लेकर वधू पक्ष ने सारी तैयारियां कर रखी थी। बारातियों के आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ पहुंची बारात में लोग जमकर झुमे। बारात लगने के बाद वरमाला भी हुआ। इस दौरान वर-वधू का फोटो भी लिया गया। पूरा माहौल खुशियां से भरा था। वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन को शादी के मंडप में लाया गया।

Also read: Vande Bharat Express : भागलपुर – हावड़ा के बीच चलाई जायेगी वन्दे भारत एक्सप्रेस, बचेंगे समय मिलेगी लग्जरी सुविधा, जानिये….

जहां मांग भराई समेत कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। सात फेरों की तैयारी की जा रही थी कि तभी रात करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गयी। दुल्हन के बेहोश होते ही शादी समारोह में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुल्हन को गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। 

Also read: Bullet Train Update : बहुत जल्द आपको पटरी पर दौड़ते हुए नज़र आने वाली है बुलेट ट्रेन, महज चंद मिनटों में कर पायेंगे दुसरे राज्य की सफर

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...