aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 5

 अभी घर बनाने वाले के लिए शानदार मौका है | क्योंकि पिछले कुछ दिनों से सरिया की दाम लगातार दिन पर दिन घटते जा रहे है | और सीमेंट का भी भाव घटा है | पंजाब में सरिया की कीमतें लगातार धड़ाम हाे रही हैं। पिछले एक महीने में सरिया के दामाें में 9 हजार रुपये प्रति टन की गिरावट आई है। इससे महंगाई से जूझ रहे आम लाेगाें काे बड़ी राहत मिली है।

Also read: सोच रहे है बिहार से दिल्ली जाने को तो पकड़िये यह ट्रेन मिलेगी कन्फर्म सीट दिल्ली के साथ-साथ यहाँ भी आसानी से जा सकते है, जान लीजिये रूट…

अगर बात लोहा मार्केट मंडी गाेबिंदगढ़ की करें तो शनिवार काे लोहे के रेट काफी गिर गए हैं। पिछले 4 दिन से कीमताें में उतार चढ़ाव नहीं आया है। भवन निर्माण में सबसे अहम सरिया और सीमेंट ही हाेता है। हालांकि पंजाब में रेत अब भी महंगी ही मिल रही है। आने वाले दिनाें में इसमें भी कमी देखने काे मिल सकती है।

Also read: बिहारवासियों को मिला बड़ी सौगात बिहार ने बनने जा रही २ बड़े हवाईअड्डे, मिला मंजूरी!

केंद्र सरकार ने पिछले दिनाें कोयला और स्क्रैप पर ड्यूटी घटाई थी। इसका असर अब लाेहा मार्केट पर पड़ना शुरू हाे गया है। इसके साथ ही स्पंज और स्पंज प्लेट पर निर्यात शुल्क बढ़ाया गया है। इन दोनों कच्चे माल पर शून्य से बढ़ाकर 45 प्रतिशत निर्यात शुल्क कर दिया गया है। इससे राॅ मटीरियल देश के बाहर जाना कम हो गया है और देश में उपलब्धता बढ़ गई है। इन वजहों से सरिया की निर्माण लागत कम हुई है। काराेबारियाें का कहना है कि महंगाई के दाैर में सरिया और सीमेंट की कीमतें कम हाेने से खरीद अचान बढ़ गई है।

Also read: बिहार में होगी आंधी तूफ़ान के साथ मुसलाधार बारिश गर्मी से मिलेगी राहत, जानिये मौसम विभाग की ताजा अपडेट!

  • 23 मई काे ब्रांडेड सरिया 71,000 रुपये प्रति टन और लोकल ब्रांड सरिया 67,000 तक बिका।
  • 25 मई काे ब्रांडेड सरिया 66,000 रुपये प्रति टन और लाेकल ब्रांड सरिया 62,000 रुपये बिका
  • 1 जून काे ब्रांडेड सरिया 67,000 रुपये प्रति टन और लाेकल ब्रांड सरिया 62,000 रुपये बिक रहा है।

पिछले महीने का रिकॉर्ड महीनावार सरिया का दाम ?

Also read: राजधानी पटना में अब आप देख पायेंगे IPL मैच एक साथ 50 हजार दर्शक बैठने की होगी क्षमता, जानिये पूरी बात…

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 71000
  • जून 2022: 62000

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...