aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 9

शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा होता है। सबके मन में यही ख्याल रहता है कि उनका होने वाला लाइफ पार्टनर कैसा होगा। लेकिन गुजरात के वडोदरा से एक अनोखा मामला सामने आ रहा है। यहां एक लड़की की शादी तो हो रही है लेकिन उसकी शादी में कोई दूल्हा नहीं होगा।

Also read: Vande Bharat Train : बिहार के इन 11 बड़े स्टेशन पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, देख लीजिये लिस्ट आपके स्टेशन का नाम है की नहीं?

लेकिन इस लड़की की शादी में यह मांग भी भरेगी और शादी का लाल जोड़ा भी पहनेगी। साथ ही शादी में होने वाले सभी पारंपरिक रिति-रिवाजों का पालन किया जाएगा। यह शादी एक मंदिर में होने जा रही है। इसके लिए लड़की ने सभी को इनवाइट भी किया है।

Also read: Bihar Weather: बिहार में होने वाली है भारी बारिश, आँधी तूफ़ान के साथ बरसेंगे पत्थर जाने कुआ है मौसम विभाग का अलर्ट!

naidunia

दरअसल गुजरात की रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु खुद से ही शादी करने जा रही हैं। यह शादी वडोदरा के एक मंदिर में होने वाली है। इस शादी में बिना दुल्हे के सिंदूर लगाने से लेकर सात फेरे भी लिए जाएंगे। इसके लिए क्षमा ने शादी की शाॅपिंग भी शुरु कर दी है।

Also read: Railway News : हावड़ा से गांधीधाम और गया से आनंद विहार के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन, जान लीजिये टाइम टेबल…

naidunia

करती हैं खुद से प्यार इसलिए खुद ही से शादी

Also read: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी : बिहार में बना शानदार राज्य से सबसे बड़ा मॉल, इसमें लोगों को मिलेगी पीवीआर की सुविधा सहित ये चीजें,जाने…

क्षमा एक निजी फर्म में काम करती हैं। उनका कहना है कि स्वविवाह स्वंय के लिए बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह एक आत्म स्वीकृति का काम भी है। हमेशा लोग किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करते हैं जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए खुद से ही शादी कर रही हूं। क्षमा एमएस यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में ग्रेजुएट होने के बाद एक प्राइवेट फर्म आउटसोर्सिंग मेनपावर के लिए काम करती हैं।

naidunia

क्षमा ने अपनी शादी की सारी तैयारियां शुरु कर दी है। उन्होंने दुल्हन बनने के लिए लहंगा से लेकर ज्वेलरी और पार्लर तक सब बुक कर लिया है। वे खुद से शादी करने की जोरों शोरों से तैयारियां कर रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी निमंत्रण भेज दिया है। क्षमा की मेहंदी की रस्म 6 जून को होने वाली है। वहीं शादी 11 जून को शाम 5 बजे होगी। इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चयन किया है जहां वे दो हफ्ते तक रहेंगी।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...