पिछले दिन 8 और 9 मई को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान में झारखण्ड के जमशेदपुर में 8 से 9 मई तक आयोजित टाटा स्टील 4th इंडिया ओपन जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता 2022 मे बिहार के रोहतास जिले की बेटी ने कमाल किया है। जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र तिलौथू प्रखंड के महाराजगंज गांव के किसान रमेश चौधरी की पुत्री निशी कुमारी ने बालिका अंडर 18 आयु वर्ग में कांस्य पदक तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला ही नहीं राज्य का भी नाम रौशन किया है। निशी के इस कारनामा से पूरा गाँव खुश है |

दरअसल बिहार के रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि निशी के लिए यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। साथ ही यह जिले के लिए भी उपलब्धि है। विनय कृष्ण ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पूरे भारतवर्ष से चुने हुए जैवलिन थ्रोअरों ने हिस्सा लिया था। यह प्रतियोगिता कुल पांच आयु वर्गों में हुई थी, नीशि ने अपने तीसरे थ्रो में यह उपलब्धि हासिल की है। पहला थ्रो इनका 37.43मी० का रहा जबकि दूसरा थ्रो भी इनका 37 मी०के आ-पास रहा था, परंतु तीसरा प्राचीन का बेहद ही शानदार रहा जिसने पदक दिलाया।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

इनके इस उपलब्धि पर जिले के एथलीटों में जोश भरा हुआ है। रोहतास जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने इसी के इस उपलब्धि पर कहा कि उनके सासाराम आगमन पर उनको सम्मानित किया जाएगा साथ ही खेल पदाधिकारी संजय कुमार नहीं भी उनके खेल की सराहना की है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...