aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb251 5

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है | बिहार को अक्सर बरसात के मौसम में उसकी विनाशकारी नदियों और उनमें आने वाली बाढ़ के लिए जाना जाता है। पर अब यहां के हालात बदलने वाले हैं और सरकार ने इसके लिए कमर कस ली है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में अगले चार सालों में 17 नए पुल बनाए जाएंगे। हम आपको यहां विस्तार से सारे पुल की जानकारी देंगे। बताया जा रहा है की यह सारे पुल का निर्माण अरबों की लागत से की जायेगी |

Also read: बिहार में तपती गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज होगी मुसलाधार बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, जानिये…

जानकारी के अनुसार सबसे अधिक पुल गंगा नदी पर बनाए जाने हैं। 17 में से 13 पुल केवल गंगा नदी पर ही बनेंगे। इसी तरह कर्मनाशा और सोन पर एक पुल बनेगा। इसके अलावा कोसी नदी पर दो पुल बनाए जाएंगे। कोसी नदी पर बनने वाला पुल सबसे खास है इसलिए आपको इसकी जानकारी अलग से देते हैं।

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

बिहार के कोसी नदी पर बनने वाला ये पुल भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। केवल नदी की बात करें तो पुल सिर्फ नदी में 10.2 किमी लंबा होगा। अगर दोनों तरफ के अप्रोच मिला दिए जाएं तो पुल की लंबाई 13 किमी से अधिक हो जाएगी। इससे पहले भारत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल सबसे लंबा था। लेकिन इस पुल के बनने के बाद यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

Also read: Bihar Weather Report : बिहार में होने वाली है मुसलाधार बारिश लोगों को मिलने वाली है गर्मी से छुटकारा!

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...