बिहार WEATHER : बिहार में अभी मौसम बहुत ही तेजी के साथ दिन प्रतिदिन करवट ले रहा है | बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश का पारा सूरज ढ़लते ही काफी तेजी से गिर रहा है। वहीं दिन के दस बजे के बाद  वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। यह स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य के दृष्टिकोण से बेहद संंवेदनशील है। अभी मौसम और सर्द होने के आसार हैं। बिहार की राजधानी पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में राजधानी पटना एवं प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। दिन में गर्मी रह रही है। लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, तापमान में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो जा रही है। रात आठ बजे तक तापमान काफी गिर जा रहा है।

  • पुरे बिहार में सबसे ज्यदा ठंडा बुधवार को था |
  • वहीँ गया में तापमान 10 डिग्री के आस-पास पंहुच गया था |
  • सूर्य अस्त होते ही गिर जाता है बिहार का पारा, हो जाए सावधान
  • सूर्य उदय के बाद ही बुजुर्ग निकले घर से बाहर

बिहार की राजधानी पटना के न्यू गार्डिनर अस्पताल के निदेशक डा.मनोज कुमार सिन्हा का कहना है कि वर्तमान में बुजुर्गाें को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। जो मॉर्निंग वाक पर जाते हैं उनके लिए भी सूर्योदय के बाद ही घरों से बाहर निकलने की जरूरत है। सुबह में वातावरण में काफी ठंड रह रही है। ऐसे में घर से निकलना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। साथ ही घर से बाहर निकलते समय वीपी की दवा जेब में रख लें। बाहर टहलते समय परेशानी होने पर बीपी की दवाओं का आवश्य सेवन कर सकते हैं। 

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

नोट : इस न्यूज़ को इंटरनेट पर उपलब्ध अन्य वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है। firstbharatiya.com अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...