बिहार के पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने और उतरने वाले विमानों का नया शेड्यूल जारी हुआ है। अब 110 विमान बिहार के पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे और उतरेंगे। विमानों की आवाजाही का यह शेड्यूल 30 अक्टूबर तक ही प्रभावी रहेगा। नए विंटर शेड्यूल के मुताबिक बिहार के पटना से अब 55 जोड़ी अर्थात 110 विमान उड़ान भरेंगे। बिहार में यात्रियों की मांग को देखते हुए एयरपोर्ट आथरिटी की ओर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और अमृतसर के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाई गई है। आपको बता दें कि यह शेड्यूल सोमवार से लागू कर दिया गया है।

क्या नया है शेड्यूल मेंबिहार के पटना

बिहार के पटना एयरपोर्ट से 23 अक्टूबर से इंडिगो की हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए एक-एक नई उड़ान सेवा शुरू होगी। 24 अक्टूबर से इंडिगो की ही मुंबई की रात वाली विमान सेवा शुरू हो रही है। यह रात 12:35 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। बताया जा रहा है कि यह नया विंटर शेड्यूल बिहार में होने वाले त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और यह शेड्यूल 31 अक्टूबर तक लागू रहेगा हालांकि बिहार में त्योहारों को देखते हुए इस शेड्यूल को 15 नवंबर तक बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

Also read: Bihar Weather Today: बिहार वालों हो जाएँ सावधान ! आंधी – तूफान के साथ होगी मूसलाधार बारिश, IMD का येलो अलर्ट है जारी

अगर अन्य शहरों की जाय तो एयर विस्तारा की ओर से नई दिल्ली के बाद बेंगलुरु-पटना (बिहार)-बेंगलुरु नई विमान सेवा यूके 717/718 शुरू की गई है। इसके अलावा इंडिगो की ओर से नई विमान सेवा 6 ई 603/604 शम्साबाद, पटना (बिहार) , शम्साबाद एवं 6ई 635/636 बेंगलुरू, पटना, बेंगलुरु एवं 6ई 259/202 मुंबई-पटना (बिहार)- मुंबई विमान सेवा शुरू की गई है।

दिल्ली के लिए पटना से पहली फ्लाइट सुबह 7:35 बजे जाएगी
दिल्ली जाने के लिए बिहार की राजधानी पटना से पहली फ्लाइट गो एयर की है, जो सुबह में 7.35 बजे उड़ान भरती है. इससे पहले बिहार के पटना से दिल्ली के लिए सुबह 8:30 बजे पहली फ्लाइट थी. नए शेड्यूल में दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट रात 9.30 बजे है |

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...