Site icon First Bharatiya

5 साल की नौकरी के बाद एक बहादुर चूहा हुआ रिटायर, बचाई थी हजारों लोगों की जान…

AddText 07 23 10.09.11

एक चूहे ने मनुष्यों की रक्षा की और अब वह अपनी सेवा से निवृत्त हुआ है। हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी नस्ल के मगावा (Magawa Rat)नामक चूहे की। पिछले 5 वर्षों में मगावा चूहे ने कंबोडिया में लगभग 99 बा रूदी सुरंगों को खोजा और हजारों व्यक्तियों की जान बचाई जा सकी।

Also read: रिक्शा चलाकर-दूध बेचकर खूब संघर्ष करके बने मास्टर रिटायर हुए तो, गरीब बच्चे में बाँट दिए रिटायरी में मिले 40 लाख रूपये!

यह मगावा चूहा (Magawa Rat) अपनी बहादुरी के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आपको बता दें कि मगावा चूहे की सूंघने की क्षमता इतनी तेज़ है कि यह बारूदी सुरंगों का पता लगाने में प्रयोग में लाई जाने वाली कई महंगी मशीनों को भी पछाड़ दे। यही वज़ह है कि इस चूहे को आधिकारिक रक्षा दल में सम्मिलित किया गया था। अब तक यह चूहा करीब एक सैकड़ा बा रूदी सुरंग को खोज चुका है।

Also read: प्रेरणा : एक ऐसा परिवार जहाँ एक साथ बनता है 38 लोगों का खाना एक साथ, एक घर में रहते है 4 पीढ़ी के लोग नहीं होती है झगड़ा

मगावा का वज़न 1.2 किलो है, इसलिए बा रूदी सुरंगों के ऊपर चलने पर भी वि स्फोट नहीं होता है। इसे इतनी अच्छी ट्रेनिंग दी गई है कि यह केवल 30 मिनट में एक टेनिस के बराबर एरिया को सूंघकर जांच कर सकता है, जबकि आम इंसान को बम डिटेक्टर की सहायता से यह कार्य करने में करीब 4 दिन लग जाते हैं।

मगावा नामक इस चूहे कि आयु 7 वर्ष है। इसे खासतौर पर कंबोडिया में बा रूदी सुरंगों को खोजने हेतु ट्रेनिंग दी गयी थी और मगावा ने सौंपा गया यह कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। उसने बा रूदी सुरंगों का तो पता लगाया, साथ ही बहुत से ज़िंदा वि स्फो टकों को भी खोजा। जिस संगठन ने मगावा को ट्रेनिंग दी, उसका नाम APOPO है।

Exit mobile version