Bihar Weather Alert : बिहार में बारिश खूब हो रही बहुत दिन से लोग इन्तजार कर रहे थे लेकिन वो दिन आ गई जब लोग बारिश से भी उब गए है अब वर्षा रूक-रूक कर दिन-रात हो रही है. आपको बता दूँ की पिछले दिनों राजधानी पटना समेत प्रदेश में कई जगहों पर खूब मुसलाधार बारिश देखने को मिली है.

दरअसल शनिवार और रविवार को मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना समेत अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा के साथ बिहार के और कई हिस्से में भारी मुसलाधार बारिश होने की सम्भावना है.

Also read: Digha Koelwar Corridor: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी ! अब सिर्फ एक घंटे में पटना से बक्सर का सफ़र होगा पूरा, टेंडर हो गया है जारी, जल्द होगा रोड का विस्तार

वहीँ मौसम विभाग ने शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल में वर्षा को लेकर अगले 48 घंटे तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है और नौ जिलों सिवान, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...