Site icon First Bharatiya

बिहार के 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी, मानसून ने असम में दिखाया असर

AddText 06 08 07.38.30

दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को असम में दस्तक दे चुका है। उसके बंगाल की ओर मुड़ने के आसार हैं। उसके बाद बिहार एवं झारखंड में प्रवेश करेगा। प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के कारण फिलहाल काफी गर्मी पड़ रही है। तेज धूप के साथ उमस परेशानी पैदा कर रही है।

Also read: खुशखबरी अब मुजफ्फरपुर से कोलकाता के बीच चलने जा रही दो अमृत भारत ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकते हुए जायेगी, जानिए…

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि सभी की नजर मानसून पर टिकी है। अगले 24 घंटे में पता चल जाएगा कि मानसून कितने दिनों में बंगाल की ओर मुड़ता है। फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी हवाओं के कारण काफी गर्मी और उमस है। ज्यादा नमी वाले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। पटना में स्थित मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र ने बिहार के 12 जिलों के लिए 10 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है।

Also read: Patna Metro News : राजधानी पटना वाला मेट्रो को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिये कब से ट्रैक पर दौड़ेगी पहली मेट्रो ट्रेन

मानसून के बंगाल की ओर मुड़ते ही बिहार एवं झारखंड में मानसून की बारिश शुरू हो पाएगी। राजधानी के वातावरण में फैली नमी एवं तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा नमी वाले क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। राज्य के पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्र में रविवार को भी आंधी के साथ बारिश हुई। येलो अलर्ट वाले जिलों में बारिश रुक-रुक कर होती रहेगी।

Also read: Bihar Weather News : एका-एक मौसम ने बदला मिजाज पुरे बिहार को मिली राहत, आज इन जगहों पर आंधी तूफ़ान के साथ होगी बारिश बरसेंगे ओला पत्थर

मुख्य रूप से कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगडिय़ा, जमुई, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा सहरसा, सुपौल में बारिश हुई। इन जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Also read: अगर आपके भी पंखे नहीं दे रही है हवा कर दीजिए एक छोटा सा काम, देने लगेगी AC जैसी फर्राटेदार हवा, जानिये….

राजधानी में रविवार को सुबह से ही मौसम काफी सख्त रहा। तेज धूप और उमस से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Exit mobile version