mausam 01

हिमाचल प्रदेश में एक बार फ‍िर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के अधिकांश भागों में दो दिन सोमवार और मंगलवार को धूप खिलने के बाद बुधवार से दोबारा मौसम बदलेगा।

Also read: Petrol Disel Price : कम होने का नाम नहीं ले रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम इन शहरों में इतना बढ़ा दाम, जानिये आपके क्षेत्र का क्या है हाल…

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेगी और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

रविवार को पूरा दिन प्रदेश में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है। ऊना शहर में 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। केलंग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा। नौ शहरों सुंदरनगर, भुंतर, ऊना, नाहन, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा में 30 डिग्री से अधिक तापमान रहा।

Also read: खरीदना चाहते है सोना चांदी आपके लिए अच्छा है मौका कीमत में हुआ भारी गिरावट, अब बस १० ग्राम की इतनी है कीमत…

दाे दिन धूप पड़ने के कारण सुबह से ही पसीने छूटने लगे हैं। मैदानी इलाकों में सुबह ही तपिश महसूस की जा रही है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अभी तापमान सामान्‍य बना हुआ है। लोगों को सुबह शाम गर्म बस्‍त्र पहनने पड़ रहे हैं।

Also read: Bullet Train Update : बहुत जल्द आपको पटरी पर दौड़ते हुए नज़र आने वाली है बुलेट ट्रेन, महज चंद मिनटों में कर पायेंगे दुसरे राज्य की सफर

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...