1620313083661

बिहारवासियों के लिए एक राहत की खबर है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राज्य के 8.71 लाख लाभुकों को मई माह में 10 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। इसमें 5 किलो केन्द्र और 5 किलो राज्य सरकार देगी।

Also read: खरीदना चाहते है सोना चांदी आपके लिए अच्छा है मौका कीमत में हुआ भारी गिरावट, अब बस १० ग्राम की इतनी है कीमत…

राज्य सरकार द्वारा मुफ्त अनाज देने के संबंध में खाद्य व उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने बुधवार को सभी प्रमंडलीय आयुक्त और DM को पत्र भेजा है। स्थानीय स्तर पर लोगों को इसकी जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार के लिए कहा है।

Also read: बड़ी खबर : शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अब चलेगी दुसरे मार्ग से बदल गया रूट, एक ट्रेन भी रद्द जानिये वजह…

साथ ही सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी लाभुक से खाद्यान्न की राशि नहीं ले। PDS दुकानदारों द्वारा SFC को भुगतान की गई राशि दो किस्तों में खाद्यान्न वितरण समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर दे दी जाएगी।

Also read: Petrol Disel Price : कम होने का नाम नहीं ले रहा है पेट्रोल-डीजल का दाम इन शहरों में इतना बढ़ा दाम, जानिये आपके क्षेत्र का क्या है हाल…

पत्र में कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गृह विभाग ने कई प्रतिबंध लगाए हैं। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना 2013 के तहत सभी लाभुकों को 5-5 किलो अनाज मुफ्त देने का निर्णय लिया है। यह अनाज (खाद्यान्न) मई और जून माह में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आवंटित खाद्यान्न के अतिरिक्त होगा।

Also read: Vande Bharat News : लोगों का वर्षों का इंतजार हुआ पूरा अब इस रूट पर दौड़ने के लिए तैयार है वन्दे भारत एक्सप्रेस, जानिये….

इसमें 5 किलो अनाज केंद्र व 5 किलो राज्य सरकार देगीो

  • खाद्यान्न का वितरण पॉस मशीन (बायोमेट्रिक सिस्टम) से करना है। इसमें लाभुकों के अंगूठे का निशान या आंख स्कैन होगा।
  • केंद्र सरकार ने मई और जून माह के मुफ्त अनाज के लिए 8.70 लाख टन अतिरिक्त अनाज आवंटित कर दिया है।
  • कोरोना संक्रमण के कारण गरीबों को भोजन की परेशानी से बचाने के लिए मुफ्त अनाज देने का निर्णय लिया गया है।
  • एक माह में 4.35 लाख टन का आवंटन मिलता है। एक लाभुक को प्रति माह 3 किलो चावल व 2 किलो गेहूं PDS से दिया जाता है।

सोनू मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले है पिछले 4 साल से डिजिटल पत्रकारिता...