Site icon First Bharatiya

बिहारवासिओ को बड़ी सौगात पटना का सफ़र आसान तीन सुरंगों से गुजरेगा ट्रेन सफर होगा सुहाना

aeb6d8f9 6e8b 42c5 9a6f 578c52bacb25 1 2

बिहारवासियो को बड़ी सौगात रांची से बिहार की राजधानी पटना के बीच की दूरी तय करने के लिए अब यात्रियों को पहले की तुलना मे कम समय लगेगा। यह संभव होगा बिहार की राजधानी पटना से राची के नए रेल रुट से, जिसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण मे हैं। यह नया रेल मार्ग मार्च 2022 तक बन कर पूरी तरह तैयार हो जायेगा। वाया बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा मे बन रही नयी रेल लाइन से रांची से पटना(बिहार) की दूरी कम हो जाएंगे, अब रांची से पटना(बिहार) के बीच चलनेवाली ट्रेनों को गोमो और बंगाल के मालदा नहीं जाना पड़ेगा।

Also read: Bihar Weather Report : बिहार में होने वाली है मुसलाधार बारिश लोगों को मिलने वाली है गर्मी से छुटकारा!

अब रांची से चलने वाली ट्रेन बरकाकाना से ही सीधे हजारीबाग, कोडरमा होते हुए बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हो जायेगी। भारतीय रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक बरकाकाना से टाटीसिलवे के बीच 64 किमी रेल लाइन बिछाने का कार्य अब अपने आखिरी चरण में है। सिदवारा से सांकी के बीच 26 किमी रेल लाइन बिछाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

Also read: Bihar Bhgalpur Road News : 12.54 करोड़ की लागत से बनेगा सडक और 515 करोड़ की लागत से बनेंगे शानदार फोरलेन

अभी तक जो रेलगाड़ी रांची-मुरी-बरकाकाना के लिए चलती हैं, उन्हे कुल 118 किमी की दूरी तय करनी होती है, लेकिन नयी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होते ही रांची-बरकाकाना की दूरी 75 किमी मे सिमट जायेगी। जानकारी के मुताबिक इस परियोजना का करीब 95% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

Also read: Bihar Weather Update : बिहार में इस दिन दस्तक देगी मानसून होगी मुसलाधार बारिश, जान लीजिये मौसम विभाग का फरमान

इन 3 सुरंगों से गुज़रेगी ट्रेन

बता दें कि बिहार में इस नए रेल लाइन के निर्माण के बाद टाटीसिलवे से बरकाकाना के बीच की 64 किमी का सफर बहुत ही रोमांचक होगा। अंधेरी सुरंगें, ऊंची पहाड़ियां और खूबसूरत वादियां से होते हुए यात्री अपने गन्तव्य तक पहुचेंगी। प्रकृति से नजदीकी का एहसास उन्हें नए रोमांच से भर देंगी। नयी रेल लाइन तीन सुरंगों से होते हुए गुजरेगी।

सुरंगों से निकलने के बाद ट्रेन दो पहाड़ियों के बीच बने पुल से होकर यात्रा करेगी। पूर्व-मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार के जानकारी देते हुए बताया कि दो सुरंग बनकर तैयार हो चुका है। सुरंग टी-1 की लंबाई 600 मीटर है, जबकि सुरंग टी-2 की लंबाई 1080 मीटर है, तो वही सुरंग टी-3 की लंबाई 600 मीटर है। सुरंग टी-2 व टी-3 का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है।

Exit mobile version