Posted inBihar

बिहार के बेगुसराय में हो रही है सेब की खेती, 2 बीघा खेत में 15 लाख कमाने का मौका

बिहार (bihar) में सेब की खेती. सुन कर आप चौंक गए होंगे. अब तक हम यही जानते आए हैं कि सेब ठंडे प्रदेशों में होता है. जैसे कि हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) या कश्मीर लेकिन अब सेब (Apple) की खेती बिहार में भी शुरु हो गई। इसे सुनकर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है, पर यह सच है। बेगुसराय (Begusarai) ज़िले में यह नई खेती शुरु की गई है। बिहार के बेगुसराय के एक किसान ने यह पहल शुरु की है। इस किसान की पढ़ाई-लिखाई बीएससी एग्रीकल्चर से हुई है। इनके खेतों में सेब के पौधे अभी महज एक वर्ष के हैं। ये पौधे एक साल बाद फल भी देने लगेंगे। सेब (Apple) की खेती ठंडे प्रदेशों में होती है लेकिन बिहार में इसे 40-45 डिग्री तापमान पर उगाया जा रहा है।