Site icon First Bharatiya

बिहार : पांच साल बाद 12 जुलाई से सीएम नीतीश करने जा रहे हैं यह काम, जानिए क्या होने वाला है खास

AddText 07 09 08.07.19

बिहार में सीएम नीतीश कुमार जनता के लिए कुछ खास करने जा रहे हैं। पांच साल बाद शुरू हो रहे इस काम को लेकर सीएम ने 12 जुलाई की तारीख तय की है। दरअसल जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम पांच सालों बाद फिर शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा है.

Also read: Bihar Weather : बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज नहीं हो रही बारिश गर्मी से परेशान है लोग जानिये कब होगी वर्षा?

कि 12 जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। हर सोमवार को मुख्यमंत्री से लोग आमने-सामने बैठकर अपनी समस्या और शिकायत करेंगे। मुख्यमंत्री ऑनस्पॉट लोगों की समस्याओं के निष्पादन का निर्देश पदाधिकारियों को देंगे। 

Also read: बिहार के इस रूट पर पूरा हो गया दोहरीकरण का काम लोगों का महीनों का इन्तजार हुआ पूरा, जाने पूरी बात…

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। दो दिनों पहले मुख्यमंत्री ने खुद भी जनता दरबार स्थल का मुआयना किया था। इस बार यह दरबार मुख्यमंत्री सचिवालय 4 केजी के परिसर में लगेगा।

Also read: Petrol Disel Price : इन जगहों पर लगातार कम रहे तेल की कीमत, इन शहरों में हो रही महंगा जाने आपके क्षेत्रो में कितनी है भाव…

इसके पहले यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में होता था। इससे पहले अप्रैल, 2006 से मई 2016 तक मुख्यमंत्री ने यह कार्यक्रम किया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने पटना में पत्रकारों से कहा कि लगातार दो कार्यकाल तक हम हर सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम करते रहे। महीने में तीन सोमवार को यह कार्यक्रम होता था।

Also read: खरीदना चाहते है सोना चांदी आपके लिए अच्छा है मौका कीमत में हुआ भारी गिरावट, अब बस १० ग्राम की इतनी है कीमत…

फिर लोक शिकायत निवारण कानून हमने लोगों के लिए बना दिया। इसके बाद वर्ष 2016 से हो गया कि अब जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की कोई आवश्यकता नहीं है। पर, बाद में कई जगह लोगों ने कहा कि जनता दरबार होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो तरीका पहले जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का था, वही इस बार भी अपनाया जाएगा। सिर्फ इस समय, चूकि कोरोना का दौर चला है, इसलिए जो भी लोग आना चाहेंगे, उनको आने की सब सुविधा जिला स्तर पर दी जाएगी। इसके बार में नियम बनाने को हमने कह दिया है। इसकी पूरी जानकारी लोगों को दी जाएगी। 

Exit mobile version