Site icon First Bharatiya

घोड़ी पर नहीं चढ़ पाया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, जानें क्या था पूरा मामला

AddText 06 26 08.21.53

इन दिनों शादी-बारात का सीजन चल रहा है। चारों तरफ से बैण्डबाजा और शादी की रस्मों की खबरें आ रही हैं। कुछ जगहों से शादी को लेकर विवाद भी सुनने को मिले। कई जगहों पर लड़कियों ने दूल्हे में कमी को देखते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इनकार की वजह भी बड़ी अजीब सी सुनने को मिल रही हैं। यूपी के शाहजहांपुर जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सुनने को मिला।

Also read: Weather News : हो जाइए सावधान अगले 48 घंटे के अंदर इन 10 से अधिक शहरों में होने वाली है मुसलाधार बारिश, जानिये पूर्वानुमान!

यहां एक दुल्हन ने सिर्फ इस बात के चलते शादी करने से इनकार कर दिया कि दूल्हा घोड़ी पर नहीं चढ़ पा रहा था। घोड़ी पर चढ़ते समय दूल्हा कई बार जमीन पर गिर गया। दूल्हे को लडखड़ा देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से बारातियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने काफी देर तक दुल्हन को समझाया लेकिन वह राजी नहीं हुई।

Also read: Bihar Weather Update : अच्छी खबर बिहार के इन १२ जिलों में होने वाली है तगड़ी बारिश गिरेंगे ओला पत्थर, जाने अपने क्षेत्रों का हाल?

अपना फैसला उसने घरवालों को बताया तो वे लोग भी सहमत हो गए। दुल्हन के शादी से मना करने की जानकारी जब दूल्हा पक्ष को हुई तो सभी का नशा हिरन हो गया। काफी देर तक दूल्हा पक्ष के लोग दुल्हन के पिता और अन्य रिश्तेदारों को मनाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती के भविष्य के कारण वे लोग मानने को तैयार नहीं हुए। दुल्हन भी अपने निर्णय पर डटी रही।

Also read: सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर होते हुए यहाँ तक जायेगी ट्रेन बिहार से खुलने वाली 5 स्पेशल ट्रेन, जानिये टाइम टेबल के साथ रूट

तमाम प्रयासों के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को मैरिज लॉन से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके बाद दुल्हन के पिता ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में बातचीत हुई लेकिन दूल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे पक्ष को दूर करके दुल्हन और परिजनों को मैरिज लॉन से बाहर निकाला गया और वे खुटार लौट गए।

Also read: हमसफर क्लोन,राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस और वन्दे भारत एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन लोगों के लिए रिजर्व रहेगी ट्रेन में सीट

Exit mobile version