Site icon First Bharatiya

घूंघट उठाने से पहले दूल्हे का मुंह हुआ काला, दुल्हन ने कर दिया कांड

AddText 06 15 06.55.07

बिहार के मधुबनी से प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। मिलन के सपने सजाए दूल्हे का घूंघट उठाने से पहले ही मुंह काला हो गया। दरअसल, दुल्हन को विदा करा बारातियों के साथ घर लौट रहे दूल्हे ने रास्ते में पान खाने के लिए गाड़ी राेकी, इधर दुल्हन सहेली से मिलने का बहाना बना गाड़ी से उतरी और अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई… दूल्हा समेत पूरी बाराती एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए।

Also read: इस तपती गर्मी में आराम से करना चाहते है सफर, रेलवे चलाने जा रही गोंदिया-छपरा के साथ-साथ कई सारे स्पेशल ट्रेन, जानिये….

विवाह के दूसरे दिन मायके से ससुराल चली दुल्हन बारात को झांसा देकर पिपराघाट से भाग निकली थी। पुलिस ने उसे सोमवार को बरामद कर लिया। उसे मेडिकल जांच व बयान कलमबंद के लिए मधुबनी भेजा गया है। थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की लडकी की शादी बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलानसेर गांव निवासी गोपाल कुमार के साथ हुई थी।

Also read: Railway News : हावड़ा से गांधीधाम और गया से आनंद विहार के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन, जान लीजिये टाइम टेबल…

शादी के महज एक दिन बाद ही वह चारपहिया वाहन से दुल्हे व बारात के साथ ससुराल जा रही थी। पिपराघाट में जब बारात व दुल्हे ने पान खाने के लिए गाडी रोकी तो दुल्हन ने बहाना बनाया कि उसकी एक सहेली उससे मिलने के लिए आ रही है। इधर, बाराती व दुल्हा पान खाने में लग गए। तब तक एक बाइक आई और दुल्हन उसपर बैठकर रफुचक्कर हो गई।

Also read: बिहार को मिला 2 नए वन्दे भारत की सौगात जान लीजिये क्या होगी रूट, पटना से लखनऊ का ट्रायल कम्प्लीट!

सब एक दूसरे का मुंह देखते ही रह गए थे। छानबीन में पता चला कि लक्ष्मीपुर के ही नीतीश कुमार राय उसे भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकडऩे के लिए जाल बिछाना शुरू किया। सोमवार को दुल्हन पुलिस के हाथ लग गई। पुलिस के हाथ लगने के बाद दुल्हन ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग में खुद भागी थी। अपने प्रेमी के साथ एक शहर से दूसरे शहर घुमती रही। इस सब में उसके गहने बिक गए। वह गर्भवती बताई जा रही है।

Also read: Weather News : हो जाइए सावधान अगले 48 घंटे के अंदर इन 10 से अधिक शहरों में होने वाली है मुसलाधार बारिश, जानिये पूर्वानुमान!

Exit mobile version