Site icon First Bharatiya

शिक्षक और स्टूडेंट ने की शादी, कहा कुछ गलत नहीं किया, सुरक्षा दे पुलिस

AddText 06 15 01.06.22

धनबाद के महिला थाने में शनिवार को हंगामा होने लगा, परिजन कभी गुस्से में डांटते, तो कभी समझाने की मुद्रा में तर्क देते, लेकिन कहते हैं ना प्यार अंधा और बहरा होता है। लड़की अड़ी रही प्यार किया है। प्रेमी टीचर से साथ ही रहेंगे। दरअसल बलियापुर के सुवरिया गांव का प्रेमी जोड़ा शादी रचा कर महिला थाने पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई।

Also read: बिहार को मिला 2 नए वन्दे भारत की सौगात जान लीजिये क्या होगी रूट, पटना से लखनऊ का ट्रायल कम्प्लीट!

वहीं दोनो के परिजन भी थाने पहुंचे और दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन लड़की ने घर जाने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने साथ ही जीवन बिताने का फैसला किया है।

Also read: सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर होते हुए यहाँ तक जायेगी ट्रेन बिहार से खुलने वाली 5 स्पेशल ट्रेन, जानिये टाइम टेबल के साथ रूट

लड़का लड़की को ट्यूशन पढ़ाया करता था। इसी क्रम में दोनों में प्रेम हुआ। वहीं लड़की की शादी दूसरी जगह तय हो गयी थी। इसके बावजूद दोनों भूईफोड मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। जब परिजन पीछे पड़े तो उन्होंने धनबाद के महिला थाने पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। लड़की ने कहा कि वे लोग पिछले चार सालों से प्यार कर रहे हैं, लेकिन परिजन इस शादी के लिए तैयार नहीं थे, लिहाजा दोनो ने मंदिर में शादी कर ली.

Also read: इस तपती गर्मी में आराम से करना चाहते है सफर, रेलवे चलाने जा रही गोंदिया-छपरा के साथ-साथ कई सारे स्पेशल ट्रेन, जानिये….

Also read: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी : बिहार में बना शानदार राज्य से सबसे बड़ा मॉल, इसमें लोगों को मिलेगी पीवीआर की सुविधा सहित ये चीजें,जाने…

Exit mobile version